Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिस्वा के बयान पर भड़के वरिष्ठ अधिवक्ता ,बोले- हिमाचल की जनता लोकतंत्र और जनादेश का करती है सम्मान

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:झंडूता उपमंडल के वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वजीत सिंह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के हिमाचल दौरे के दौरान दिए गए बयानों पर कड़ा पलटवार किया है। झंडूता में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना जानती है तथा किसी भी तरह के भ्रामक प्रचार को स्वीकार नहीं करेगी।

सर्वजीत सिंह ने कहा कि पहली नवंबर को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शिमला पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि हिमंत बिस्वा सरमा पूर्व में एनएसयूआई से जुड़े रहे हैं और कांग्रेस में भी विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं, लेकिन आज वह भाजपा के साथ खड़े नजर आते हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लेकर दिए गए वोट चोरी से संबंधित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के अन्य हिस्सों में वोट चोरी के आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया गया था। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और इसे देश के इतिहास में काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।सर्वजीत सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस तरह का गलत प्रचार करने की कोशिश की गई तो प्रदेश की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यहां के लोग लोकतंत्र, संविधान और जनता के जनादेश की अहमियत अच्छी तरह समझते हैं।1984 के दंगों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास को एकतरफा नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही देश को डॉ. मनमोहन सिंह के रूप में पहला सिख प्रधानमंत्री मिला था। उन्होंने राजनीतिक नेताओं से अपील की कि किसी भी तरह का बयान देते समय इतिहास और तथ्यों का ध्यान रखना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिस्वा के बयान पर भड़के वरिष्ठ अधिवक्ता ,बोले- हिमाचल की जनता लोकतंत्र और जनादेश का करती है सम्मान

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:झंडूता उपमंडल के वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वजीत सिंह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के हिमाचल दौरे के दौरान दिए गए बयानों पर कड़ा पलटवार किया है। झंडूता में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना जानती है तथा किसी भी तरह के...

अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारियों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिया जायजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 5 नवंबर को प्रस्तावित अंबाला दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को अंबाला छावनी स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ...

सुप्रीम कोर्ट ने गौरव गौतम की याचिका खारिज की, करण दलाल की चुनाव याचिका पर सुनवाई का रास्ता साफ

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। हरियाणा के खेल मंत्री और पलवल से भाजपा विधायक गौरव गौतम तथा पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के बीच चल रहे चुनावी विवाद में नया घटनाक्रम सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने 3 नवंबर को गौरव गौतम की याचिका खारिज कर दी। इसके बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में करण...

दाड़ी डाकघर में सेंधमारी कर नकदी उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 1.45 लाख रुपये बरामद

राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला के दाड़ी स्थित डाकघर में सेंधमारी कर नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 1 लाख 45 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन के पुलिस...

तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र की तैयारियां तेज, भवन को संवारने में जुटा PWD

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सत्र के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने भवन और परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए काम तेज कर दिया है। विभागीय टीमें दिन-रात...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.