21 August, 2025
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने हाल ही में भारतीय महिला आइस हॉकी टीम से मुलाकात को अपने जीवन का सबसे सम्मानित पल बताया। यह मुलाकात उनके लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 17 के सेट पर हुई, जहाँ बिग बी ने टीम की एशियाई खेलों में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीत का जश्न मनाया।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर सेट से कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में वह चलते हुए दिखाई देते हैं, जबकि दूसरी में उनकी भावनाएँ साफ झलकती हैं। बाकी तस्वीरों में वह टीम के साथ मुस्कुराते नजर आते हैं।बिग बी ने अपने शब्दों में महिला खिलाड़ियों के संघर्ष और जज़्बे की सराहना करते हुए लिखा—क्या आपने कभी सोचा था कि भारत की महिला आइस हॉकी टीम भी है, और उन्होंने एशियाई खेलों में पदक जीतकर इतिहास रचा है?उन्होंने आगे कहा कि इन महिला खिलाड़ियों ने तमाम चुनौतियों और संसाधनों की कमी के बावजूद जीत हासिल कर देश का नाम रोशन किया।कभी भी किसी महिला को कमजोर मत समझो, क्योंकि वह आपको अपने साहस और मेहनत से गलत साबित कर सकती है।”
भारतीय महिला आइस हॉकी टीम ने पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात के अल ऐन में हुए आईआईएचएफ एशिया कप में थाईलैंड को 3-1 से हराकर कांस्य पदक जीता था। यह जीत न सिर्फ उनके खेल कौशल का प्रमाण है, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण और आत्मविश्वास का भी संदेश देती है।अमिताभ बच्चन ने टीम को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफर को प्रेरणादायक बताया और कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को भी हिम्मत और जोश से अपने सपनों को पूरा करने की राह दिखाएगी।