Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल निर्माता डॉ. परमार को भारत रत्न दिलाने का संकल्प, विधानसभा में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

Shimla, 21 August

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार को एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित हुआ। सदन ने सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और राज्य निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार को भारत रत्न देने की अनुशंसा की है। यह प्रस्ताव नाहन से विधायक अजय सोलंकी लेकर आए थे, जिसका समर्थन सत्ता और विपक्ष दोनों दलों ने किया। अब विधानसभा की यह संकल्पना केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।


नाहन से विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि डॉ. यशवंत सिंह परमार सिर्फ़ हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि राज्य की नींव रखने वाले सच्चे निर्माता थे। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और विज़न की बदौलत आज हिमाचल प्रदेश प्रगति की राह पर है। सोलंकी ने कहा कि पूरे प्रदेश की भावना है कि डॉ. परमार को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिलासपुर में 30 अक्टूबर से सजेगा महिला क्रिकेट का रोमांच, चार टीमें लेंगी हिस्सा

बिलासपुर में 30 अक्टूबर से अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्रॉफी, डब्ल्यूपीएल चयनकर्ताओं की रहेगी नजर Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में 30 अक्टूबर से अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया सी और इंडिया डी की टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी।...

धर्मशाला में स्थापित पाकिस्तानी पैटन टैंक भारतीय सेना के शौर्य की गाथा का गवाह

1965 के भारत-पाक युद्ध और चविंडा की लड़ाई की याद दिलाता है टैंक स्टेट वार मेमोरियल में स्थापित टैंक को देखने पहुंचते हैं पर्यटक, झुकी हुई तोप बनी आकर्षण का केंद्र राहुल चावला, धर्मशाला-:वीरभूमि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित स्टेट वार मेमोरियल में स्थापित पाकिस्तानी पैटन टैंक भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और वीरता...

त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, सवा क्विंटल खराब मिठाइयां नष्ट

Summer express, जालंधर । त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की दुकानों पर जांच अभियान चलाते हुए 10 नमूने लिए। इस दौरान शाहकोट में एक दुकान से करीब सवा क्विंटल बासी और बदबूदार मिठाइयां बरामद हुईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। विभाग ने संबंधित दुकानदार का चालान भी किया। जानकारी...

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर टायर फटने से कार खाई में गिरी, चार श्रद्धालुओं की मौत

Summer express, दौसा । राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे लोगों की कार का टायर अचानक फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई में...

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

Summer express/शिमला, संजू-: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.