Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बिजली बिलों पर सियासत.. मंत्रियों को थमाए लाखों के बिल

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में बिजली बिलों को लेकर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शिमला स्थित सरकारी आवास ओक ओवर का 14 माह का बिजली बिल 3,76,174 रुपये निकला है। वहीं मंत्रियों और पदाधिकारियों के आवासों के बिल जोड़ें तो कुल राशि लगभग 17,95,879 रुपये तक पहुंच गई है।

सबसे चौंकाने वाला मामला कैबिनेट रैंक प्राप्त एचपीटीडीसी के चेयरमैन रघुवीर सिंह (आरएस) बाली का है। उनका बिजली बिल 6,78,892 रुपये बताया गया। यह खुलासा भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में हुआ।विवाद बढ़ने पर मुख्यमंत्री सुक्खू को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि कुछ मंत्रियों को 14 महीनों का एरियर जोड़कर बिल थमा दिया गया है। बाली का बिल इसी कारण ज़्यादा आया है। सीएम ने आश्वासन दिया कि भविष्य में स्मार्ट और प्री-पेड मीटर लगाए जाएंगे ताकि उपभोक्ताओं को सही बिल मिले। साथ ही विभागीय स्तर पर जांच भी करवाई जाएगी।

आरएस बाली ने इस मामले को विधानसभा में प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत उठाया और बाद में मीडिया से कहा कि विभाग की गलती से या जानबूझकर उनके नाम पर इतना बड़ा बिल थमा दिया गया। उन्होंने बताया कि असल बिल 1.68 लाख रुपये का था, लेकिन गलती से 6.78 लाख का जारी कर दिया गया। यही नहीं, ओक ओवर का असली बिल 1.47 लाख रुपये था, जबकि वहां भी 3.76 लाख रुपये का थमा दिया गया।बाली ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि गलत बिल से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आगे से अपने सरकारी आवास का बिल निजी तौर पर भरने का ऐलान किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि वह हर साल सरकार को निजी मद में 1.75 करोड़ रुपये देते हैं और यहां तक कि अपने क्षेत्र की 170 स्ट्रीट लाइट्स का बिल भी खुद भरते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां...

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...

रामपुर में पुल के पास खाई में गिरी कार: 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बेटा घायल

Summer express, रामपुर। उपतहसील तकलेच में पुल के समीप  रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच...

बीएड में दाखिले का मौका : बिना प्रवेश परीक्षा दिए भी मिल सकेगी सीट, 31 अगस्त-1 सितंबर को ओपन काउंसलिंग

Summer express, धर्मवीर, मंडी। बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने खाली पड़ी बीएड की 370 सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इन सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं देने वाले पात्र अभ्यर्थी भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.