Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में सेना के जवान की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत

पलवल | पलवल जिले के मांदकौल गांव में भारतीय सेना के जवान बलदेव (21) की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बलदेव 2024 में अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुआ था और 20 अगस्त को छुट्टी पर घर आया था।

परिजनों के अनुसार, बलदेव रात को खाना खाने के बाद खेत में बने कमरे में सोने गया था। 20-21 अगस्त की रात हमलावर खेत में पहुंचकर उसके सिर में गोली मार दी। अगले दिन सुबह जब परिजन पहुंचे, तो उन्होंने बलदेव का लहूलुहान शव कमरे में पड़ा पाया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

मृतक के पिता खेमचंद शर्मा ने आरोप लगाया कि गांव के पड़ोसी बंशी, अरुण, नरेश, राजेंद्र और कुछ अन्य लोग पहले से परिवार से दुश्मनी रखते थे। पिछले महीने 16 अगस्त को इन लोगों ने बलदेव के चाचा बिशन शर्मा पर हमला कर ₹20,000 लूट लिए थे। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोपी परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे और जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। खेमचंद ने कहा कि बलदेव को भी गांव आने से पहले फोन पर धमकाया गया था।

पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों और कुछ अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। गदपुरी थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि दो टीमें गठित की गई हैं। एक टीम पोस्टमॉर्टम और कानूनी कार्रवाई में लगी है, जबकि दूसरी टीम आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां...

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...

रामपुर में पुल के पास खाई में गिरी कार: 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बेटा घायल

Summer express, रामपुर। उपतहसील तकलेच में पुल के समीप  रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच...

बीएड में दाखिले का मौका : बिना प्रवेश परीक्षा दिए भी मिल सकेगी सीट, 31 अगस्त-1 सितंबर को ओपन काउंसलिंग

Summer express, धर्मवीर, मंडी। बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने खाली पड़ी बीएड की 370 सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इन सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं देने वाले पात्र अभ्यर्थी भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.