तरनतारन | गुरुद्वारा बाउली साहिब में बिजली सप्लाई शुरू करते समय सेवादार सरवन सिंह (35) की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सरवन सिंह, पुत्र मेवा सिंह, गुरुद्वारा बाउली साहिब में लाइनमैन के रूप में तैनात थे।
जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण सुबह करीब 9 बजे गुरुद्वारा की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। इसे दुरुस्त करने का काम सरवन सिंह कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट लगने से उनका निधन हो गया।
गुरुद्वारा बाउली साहिब के मैनेजर गुरा सिंह मान ने बताया कि सरवन सिंह बहुत मेहनती और अपने काम के प्रति पूरी तरह ईमानदार थे। उन्होंने कहा कि एस.जी.पी.सी. मृतक के परिवार की हर संभव मदद करेगी।
मौके पर पहुंचे श्री गोइंदवाल साहिब थाना के इंचार्ज बलराज सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कर शव वारिसों को सौंप दिया गया है।