Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महिला दिल्ली प्रीमियर लीग 2025: ईस्ट दिल्ली वॉरियर्स ने रोमांचक जीत से खिताब अपने नाम किया

25 August, 2025

ईस्ट दिल्ली वॉरियर्स ने फाइनल मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली चैलेंजर्स को दो रन से हराकर महिला दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का खिताब जीत लिया।चैलेंजर्स को जीत के लिए 118 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 115 रन ही बना सकी। एक समय उनका स्कोर चार विकेट पर 70 रन था, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम संभल नहीं पाई।

चैलेंजर्स की ओर से नंदिनी (32 गेंद में 35 रन) और साक्षी (22 गेंद में 27 रन) ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन जीत दिलाने में नाकाम रहीं।वॉरियर्स के लिये अनुभवी गेंदबाज सोनाली यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिये। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।इससे पहले बल्लेबाजी में वॉरियर्स की कप्तान अनुजा मेहता ने 30 गेंद में 33 रन बनाये जबकि पल्लवी चौहान ने 25 गेंद में 29 रन का योगदान दिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 117 रन बनाये थे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब पर फायरिंग, बाल-बाल बचे संत बाबा बलदेव सिंह

Summer express, हलवारा । पंजाब में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर गोलीबारी किए जाने की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जगराओं के गांव गगड़ा के बाद अब हलवारा क्षेत्र के गांव राजोआना कलां स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग की घटना सामने आई है। बुधवार तड़के करीब...

चक्रवात अर्नब का असर: पश्चिम बंगाल में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान

Summer express, कोलकाता। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में मौसम बिगड़ने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार को तटीय और दक्षिणी जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम...

पैरा एशियाई खेलों में ऊंची और लंबी कूद में दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे निषाद का मैहतपुर में जोरदार स्वागत

Summer express/ऊना/ राकेश -:पैरा एशियाई खेलों में ऊंची और लंबी कूद, दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिला ऊना के अंब क्षेत्र के गांव बदाऊं निवासी निषाद कुमार घर लौटे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। मैहतपुर प्रवेश द्वार पर ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच परिजनों और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन...

सोलन के शामती बाईपास पर पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Summer express/सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित शामती बाईपास पर पटाखों की एक दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में दुकान के पास खड़ी एक गाड़ी भी आग की चपेट में आ...

शिमला में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन सख्त, रामपुर में 22 कार्टन जब्त

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज Summer express/शिमला/संजू -:शिमला जिला में पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.