Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सौरभ भारद्वाज के घर ईडी रेड, अस्पताल घोटाले का खुलासा

नई दिल्ली |  राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के आवास पर छापा मारा। यह कार्रवाई दिल्ली सरकार के बहुचर्चित अस्पताल निर्माण घोटाले की जांच के तहत हुई है। इस घोटाले की रकम लगभग 5,590 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

क्या है अस्पताल निर्माण घोटाला?

साल 2018-19 में दिल्ली सरकार ने 24 आधुनिक अस्पतालों के निर्माण की योजना बनाई थी। वादा किया गया था कि ये अस्पताल महज छह महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे, जिससे राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी ज़्यादातर अस्पताल अधूरे हैं। अब तक 800 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, जबकि काम का सिर्फ आधा हिस्सा ही पूरा हो पाया है। उदाहरण के तौर पर, एलएनजेपी अस्पताल की लागत शुरू में 488 करोड़ रुपये तय थी, जो अब बढ़कर 1,135 करोड़ रुपये हो चुकी है, मगर निर्माण की रफ्तार बेहद धीमी है। कई जगहों पर बिना वैध अनुमति के भी काम शुरू किया गया।

ठेकेदारों की नियुक्तियों और कामकाज में भारी गड़बड़ियों के आरोप लगे हैं। इतना ही नहीं, अस्पतालों में लागू होने वाला हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) साल 2016 से लंबित पड़ा है, जिसे जानबूझकर टालने का शक जताया जा रहा है।

जांच के घेरे में कौन-कौन?

इस पूरे मामले में दो बड़े नाम सामने आए हैं—पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और उनके पूर्ववर्ती सत्येंद्र जैन। ईडी पहले ही इस मामले में अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट (ECIR) दर्ज कर चुकी है और अब छापेमारी के ज़रिए जांच को आगे बढ़ा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.