Facebook-f Youtube X-twitter

वैष्णो देवी यात्रा पर भूस्खलन, कई श्रद्धालु घायल-हताहत

जम्मू-कश्मीर  | जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने व्यापक तबाही मचा दी है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन, बादल फटना और सड़क धंसने जैसी घटनाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 9 श्रद्धालुओं की मौत

वैष्णो देवी के अर्धकुमारी क्षेत्र में भूस्खलन के दौरान 9 लोगों की जान चली गई और 21 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कटरा के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती किया गया है। हादसा तब हुआ जब श्रद्धालु दर्शन कर लौट रहे थे। इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास यह आपदा सामने आई, जो अर्धकुमारी और भवन के बीच पड़ता है। एसडीआरएफ, पुलिस और रेस्क्यू टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

जम्मू शहर में सड़क धंसने से वाहन नदी में गिरे

जम्मू शहर के तवी नदी के पास एक पुराने पुल के पास सड़क धंस गई, जिससे कई वाहन अचानक नदी में गिर गए। प्रशासन और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल घायल या लापता लोगों की संख्या का पता नहीं चल पाया है।

डोडा में बादल फटने से फ्लैश फ्लड, घर बह गए, 4 मौतें

डोडा जिले के भलेसा, थाथरी और मरमत क्षेत्रों में मंगलवार तड़के बादल फटने की घटनाओं के कारण फ्लैश फ्लड आया। इस आपदा में 10 से 15 घर बह गए और 4 लोगों की मौत हो चुकी है। कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान और विवरण अभी संकलित किया जा रहा है।

राज्यभर में हालात गंभीर, स्कूल बंद, हाईवे और नेटवर्क प्रभावित

बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, बटोटे-किश्तवाड़ मार्ग और अन्य कई सड़कें बंद हैं। कई जिलों में स्कूल दो दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा, मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं बाधित हैं, जिससे राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है और लोग अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।

प्रशासन अलर्ट मोड में, रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। डोडा, किश्तवाड़, रियासी, पुंछ और रामबन जिलों में फ्लड अलर्ट जारी किया गया है। NDRF और SDRF की टीमें संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं। राज्य सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.