Una, Rakesh
जिला ऊना के पुलिस थाना ऊना का जर्जर भवन हादसे का कारण बन गया। शुक्रवार सुबह अचानक भवन का एक हिस्सा गिर गया, जिससे मेस में कार्य कर रहा एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत जिला अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति फिलहाल ठीक बताई जा रही है।
गनीमत यह रही कि हादसे के समय सुबह का वक्त था और बिल्डिंग में ज्यादा कर्मी मौजूद नहीं थे, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी ऊना संजीव भाटिया समेत सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जर्जर भवन का जायजा लिया।अधिकारियों के मुताबिक, यह भवन लंबे समय से जर्जर हालत में था और पुलिस विभाग द्वारा इसकी जानकारी पहले ही उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी थी। भवन को डिस्मेंटल करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली थी, लेकिन भारी बारिश के चलते आज इसका एक हिस्सा गिर गया।