पंजाब | पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ नगर निगम के लिए स्वीकृत 125 करोड़ रुपए की अनुदान राशि के लिए आभार प्रकट किया।
राज्यपाल ने कहा कि यह राशि शहर के बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को और मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगी। साथ ही, उन्होंने पंजाब में आई हालिया बाढ़ की स्थिति की जानकारी देते हुए राहत और बचाव कार्यों की प्रगति तथा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा की। मुलाकात में दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय विकास, आपदा प्रबंधन और जनसेवा से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।