थाईलैंड | थाईलैंड की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। संवैधानिक अदालत ने प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा को नैतिक दुर्व्यवहार का दोषी मानते हुए स्थायी रूप से पद से हटा दिया है। यह फैसला शुक्रवार, 29 अगस्त को सुनाया गया।
गौरतलब है कि शिनावात्रा को पिछले महीने ही इस मामले में निलंबित कर दिया गया था। अदालत ने जांच पूरी होने तक उन्हें पद से दूर रहने का आदेश दिया था और उस दौरान डिप्टी प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई को अंतरिम रूप से देश की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
क्या है मामला?
शिनावात्रा पर थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी सीमा विवाद में नैतिक आचरण का उल्लंघन करने का आरोप था। अदालत ने जांच के बाद उन्हें दोषी पाया और प्रधानमंत्री पद से स्थायी रूप से हटाने का आदेश जारी कर दिया।
इस फैसले के साथ ही थाईलैंड की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आ गया है। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि अगला स्थायी प्रधानमंत्री कौन होगा और सत्ता संतुलन किस ओर जाएगा।