Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिवाली-छठ से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, 63 ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली |  अगर आप दिवाली या छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर मंडल में ट्रैक अपग्रेडेशन के चलते 19 से 30 सितंबर तक 63 जोड़ी ट्रेनों को रद्द करने और 26 ट्रेनों का रूट बदलने का ऐलान किया है।

क्यों लिया गया ये फैसला?

रेलवे प्रशासन के अनुसार, गोरखपुर-डोमिनगढ़ सेक्शन में तीसरी लाइन बिछाने और गोरखपुर-नकहा जंगल सेक्शन में डबल लाइन का काम 22 से 26 सितंबर तक किया जाएगा। इसके लिए ट्रैक पर ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे का दावा है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही और सुगम होगी और त्योहारों के दौरान यात्रियों को राहत मिलेगी।

कौन सी ट्रेनें रहेंगी प्रभावित?

लंबी दूरी की कई अहम ट्रेनें इस फैसले की चपेट में आ गई हैं, जिनमें शामिल हैं –

  • गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस
  • गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
  • गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस
  • गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस
  • गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस
  • गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस
  • गोरखपुर-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस

वहीं कई पैसेंजर और डेमू सेवाएँ भी इस दौरान ठप रहेंगी, जैसे – थावे-नखा जंगल डेमू, गोरखपुर-गोंडा, गोरखपुर-छपरा और नरकटियागंज-गोरखपुर।

इन ट्रेनों का बदला गया रूट

  • कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस – अब छपरा-वाराणसी-प्रयागराज होकर चलेगी।
  • बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस – लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी मार्ग से गुजरेगी।
  • जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस – इसका नया रूट छपरा-वाराणसी-सुल्तानपुर होगा।
  • हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस – अब वाराणसी-अयोध्या कैंट से होकर जाएगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों का स्टेटस जरूर चेक करें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.