Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेहवा में रिश्वत विवाद, बीडीपीओ पर गंभीर आरोप

पेहवा  | हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पेहवा ब्लॉक में रिश्वतखोरी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर (बीडीपीओ) भजनलाल शर्मा और ग्राम सचिव विशाल के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं।

दरअसल, कुछ दिन पहले जींद की जाट धर्मशाला में ग्राम सचिव टू वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक के दौरान ग्राम सचिव विशाल ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि बीडीपीओ भजनलाल शर्मा ने 25 लाख रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी देने के लिए 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी।

हालांकि, बीडीपीओ भजनलाल शर्मा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें निराधार और झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि विशाल ने बिना अनुमति के जींद में आयोजित ग्राम सचिवों की बैठक में हिस्सा लिया, जो नियमों का उल्लंघन है।

भजनलाल ने खुलासा किया कि 7 अगस्त को पेहवा कार्यालय में हुई बैठक में एक पंचायत समिति सदस्य ने विशाल पर पैसे लेकर मकान पास करने का आरोप लगाया था। जब उससे पूछताछ हुई, तो उसने इनकार कर दिया। उसी दौरान विशाल ने उनके डेटा ऑपरेटर को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज है।

बीडीपीओ का दावा है कि इसी विवाद से नाराज होकर विशाल ने सम्मेलन में उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर अन्य ग्राम सचिवों को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि अगर आरोपों में सच्चाई होती तो अन्य ग्राम सचिव भी विशाल के समर्थन में सामने आते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

भजनलाल शर्मा ने साफ किया कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं और यह विवाद दरअसल उनके और डेटा ऑपरेटर के बीच का था, जिसे विशाल ने गलत तरीके से रिश्वत का रंग देने की कोशिश की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.