Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टांगरी नदी उफान पर, अनिल विज ने संभाला मोर्चा

अंबाला |  बरसात के मौसम में अक्सर मुसीबत खड़ी करने वाली टांगरी नदी गुरुवार सुबह अचानक उफान पर आ गई। करीब 30 हजार क्यूसिक से ज्यादा पानी नदी में पहुंच गया, जो सामान्य स्तर से कई गुना अधिक था। पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने पर आसपास की कॉलोनियों में हड़कंप मच गया। हालात गंभीर होते देख ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज खुद मौके पर पहुंचे और प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

मंत्री विज ने सबसे पहले टांगरी नदी पुल पर पहुंचकर बहाव की स्थिति का जायजा लिया और फिर टांगरी बांध रोड, मतिदास नगर, गोल्डन पार्क, बब्याल, रामपुर, सरसेहड़ी, प्रभु प्रेम पुरम, करधान और नग्गल क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को बार-बार अनाउंसमेंट कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के निर्देश दिए।

इस दौरान भाजपा नेता कपिल विज, संजीव वालिया, अजय बवेजा और विशाल टांगरी भी मौजूद रहे। अनिल विज ने बताया कि बरसात से पहले टांगरी नदी की खुदाई कर इसे गहरा करने का काम शुरू किया गया था, ताकि पानी का बहाव सुरक्षित निकल सके। लेकिन बाधाओं के कारण केवल 25 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया। उन्होंने कहा कि खतरा टला नहीं है, इसलिए सभी विभागों को सतर्क रहने को कहा गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अंबाला छावनी में एनडीआरएफ की टीम तैनात कर दी गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने कश्तियां भी मंगवाई हैं। मंत्री ने नदी किनारे और कैचमेंट एरिया में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

इसके साथ ही विज ने मौके पर सिंचाई विभाग, पुलिस, नगर परिषद और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और संयुक्त रूप से काम करने के आदेश दिए। साथ ही सिंचाई विभाग से जानकारी ली कि दोपहर तक नदी में और कितना पानी आने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.