अब दीपावली पर अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर हमें भी तोहफे की उम्मीद
Summer express/मंडी/धर्मवीर -: हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत मल्टीपर्पज वर्करों ने प्रदेश सरकार ने दीपावली पर वेतन और शॉर्ट टर्म पॉलिसी का तोहफा मांगा है। मंडी से जारी बयान में मल्टीपर्पज वर्कर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विवेक ने बताया कि वे अभी तक विभिन्न माध्यमों से सरकार को 110 बार अपनी मांगों से अवगत करवा चुके हैं लेकिन सरकार ने अभी तक इनकी फरियाद को नहीं सुना है। इनका कहना है कि मल्टीपर्पज वर्करों को कोरोना काल में लाया गया था। आज दूर दराज के इलाकों में ये सभी मात्रा 6 हजार मासिक मानदेय पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसमें से चार हजार तो आने-जाने पर ही खर्च हो जाता है।
गत दिनों डिप्टी सीएम से मिले थे तो उन्होंने बताया था कि सरकार नीति बना रही है और फाइल पुट कर दी गई है। अलग-अलग स्लैब बनाने की बातें भी कही गई थी जोकि सिर्फ बातें ही साबित हो रही हैं जबकि धरातल पर कोई कार्य सरकार की तरफ से नहीं किया जा रहा है। इनकी मांग है कि मल्टीपर्पज वर्करों के लिए शॉर्ट टर्म पॉलिसी बनाई जाए ताकि उम्रदराज हो रहे कर्मियों को भी ओपीएस का लाभ मिल सके। इनका कहना है कि इन्हें वेतन भी समय पर नहीं मिल रहा जिस कारण जीवन यापन करने में दिक्कतें आ रही हैं। इन्हें उम्मीद है कि प्रदेश सरकार दीपावली पर अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर इन्हें भी तोहफा देगी।