Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीएचडीसीसीआई का 19वां पाईटैक्स, उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने की सराहना

Chandigarh, 29 August

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) द्वारा हर साल आयोजित किए जाने वाले पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (पाईटैक्स) के 19वें संस्करण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह भव्य आयोजन इस साल भी दिसंबर माह में अमृतसर में होगा।

पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर के चेयर कर्ण गिल्होत्रा की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ स्थित इन्वेस्ट पंजाब में पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात की। इस बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य सचिव कमल किशोर यादव, पीएचडी चैंबर की रीजनल डायरेक्टर भारती सूद और रेजिडेंट एग्जिक्यूटिव पुण्या भाटिया भी शामिल रहे।बैठक में पाईटैक्स के विस्तार और इससे उद्योग जगत को होने वाले लाभों पर चर्चा हुई। कर्ण गिल्होत्रा ने बताया कि यह एक्सपो कारोबारियों के लिए नए उत्पाद लॉन्च करने और पंजाब की मार्केट तक सीधा पहुंच बनाने का एक अहम मंच बन चुका है। पहले जहां पंजाब के उद्योगपति अपने उत्पाद लॉन्च करने के लिए दिल्ली पर निर्भर रहते थे, वहीं अब पाईटैक्स उन्हें स्थानीय स्तर पर बड़ा प्लेटफार्म उपलब्ध करवा रहा है।

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने पीएचडीसीसीआई की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार औद्योगिक नीतियों को सरल बना रही है और कारोबार विस्तार के लिए उद्योगपतियों को समयबद्ध क्लीयरेंस मुहैया करवा रही है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इस बार पाईटैक्स में शामिल होंगे और विभाग भी सक्रिय रूप से इसमें भागीदारी करेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...

विकसित ग्राम जी पर हिमाचल सरकार का हमला, अनिरुद्ध सिंह बोले- केंद्र ने बिना सलाह योजना का बदला नाम और स्वरूप

Summer express/शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित ग्राम जी’ करने और नए प्रावधान लागू करने पर हिमाचल सरकार ने कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि केंद्र ने बिना किसी राज्य से राय लिए एकतरफा फैसला थोप दिया है। पहले मनरेगा में 100% खर्च...
Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

मुख्यमंत्री सुक्खू 27 जून को करेंगे बड़ा भंगाल का दौरा, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला- : कांगड़ा जिले के दुर्गम बड़ा भंगाल क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझने और विकास कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 27 जून को क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा विकास से...
Summer Express - पेट्रोल-डीजल की कीमतों और निकाय चुनावों पर भाजपा पर बरसे जगत सिंह नेगी

किन्नौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद, मंत्री जगत सिंह नेगी ने खोला मोर्चा 

शिमला,संजू -:किन्नौर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद गहरा गया है। किन्नौर से विधायक और हिमाचल सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस मुद्दे पर खुलकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जिस बात को वह पहले से उठा रहे थे, अब उसकी पुष्टि भाजपा के नेता भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.