Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मणिमहेश में फंसे श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेस्क्यू, 5 दिन से ग्राउंड पर डटे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

Chamba, 3 september

मणिमहेश यात्रा मार्ग पर आई आपदा के बाद अब तक 8000 से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। इस बड़े राहत अभियान की कमान खुद प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने संभाली।

पिछले पाँच दिनों से मंत्री नेगी भरमौर क्षेत्र में ग्राउंड पर डटे हुए हैं। उन्होंने कभी हड्सल तो कभी कुगती पहुँचकर राहत और बचाव कार्यों का खुद जायज़ा लिया। कठिन हालात और श्रद्धालुओं के रोष के बीच उन्होंने लोगों के दुखों को कम करने और सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।युद्धस्तर पर चल रहे इस अभियान में मंत्री नेगी लगातार प्रशासन और ग्राउंड स्टाफ को दिशा-निर्देश देते रहे। उनके अनुभव और सक्रिय भागीदारी का ही परिणाम है कि हजारों यात्री सुरक्षित चंबा पहुँच पाए।बता दें कि सड़क बहाली अभी भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, लेकिन राहत कार्य लगातार जारी है। राजस्व मंत्री अभी भी भरमौर में ही डटे हुए हैं और स्वयं राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...

हरियाणा से दिल्ली सफर होगा आसान: फरीदाबाद हाईवे की कारपेटिंग तेज, जल्द पूरा होगा काम

summer express , फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की नई कारपेटिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। गदपुरी टोल बैरियर से सराय ख्वाजा टोल बैरियर तक चल रहा यह काम अब मध्य चरण में पहुंच गया है।...

नाहर सिंह कॉलोनी में भीषण आग, फ्रिज-वॉशिंग मशीन के गोदाम समेत सात मकान चपेट में

summer express , फरीदाबाद । नाहर सिंह कॉलोनी में देर रात फ्रिज और वॉशिंग मशीन के गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित करीब सात मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.