Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

‘लोका चैप्टर 1 चंद्रा’ ने रचा इतिहास, हिंदी में भी मचाया धमाल

4 September, 2025

भारतीय सिनेमा में सुपरहीरो फिल्मों का नया दौर शुरू हो चुका है। मलयालम फिल्म लोका चैप्टर 1 चंद्रा ने अपनी अनोखी कहानी और शानदार विज़ुअल्स से दर्शकों का दिल जीत लिया है। आमतौर पर सुपरहीरो मूवीज़ पर मेकर्स करोड़ों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन इस फिल्म को कम बजट में बनाकर भी बड़ी कमाई कर ली गई है।

शुरुआत में फिल्म की ओपनिंग धीमी रही, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ और क्रिटिक्स की तारीफों ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ऊँचाई दिला दी। नतीजा यह है कि लोका चैप्टर 1 चंद्रा इस साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

आलिया भट्ट भी हुईं इंप्रेस

फिल्म पहले मलयालम, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हुई थी, लेकिन अपार सफलता के बाद इसे अब हिंदी भाषा में भी रिलीज़ कर दिया गया है। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा:
“पौराणिक लोककथाओं और रहस्य का एक नया संगम। इसे मिल रहा प्यार देखकर बेहद खुशी है। यह सिनेमा का ऐसा कदम है जिसके लिए मैं हमेशा अपना प्यार और समर्थन दिखाऊंगी।”

बॉक्स ऑफिस पर धमाका

दुलकर सलमान द्वारा निर्मित इस फिल्म का बजट लगभग 30–35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं फिल्म ने सिर्फ एक हफ्ते में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में इसका कलेक्शन 50 करोड़ रुपये के करीब पहुँच चुका है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत):

  • पहला दिन – 2.7 करोड़
  • दूसरा दिन – 4 करोड़
  • तीसरा दिन – 7.6 करोड़
  • चौथा दिन – 10.1 करोड़
  • पांचवां दिन – 7.2 करोड़
  • छठा दिन – 7.65 करोड़
  • सातवां दिन – 7.19 करोड़
  • आठवां दिन – 2.82 करोड़

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.