लुधियाना | साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र के ससराली कॉलोनी में सतलुज नदी पर बने धुस्सी बांध के टूटने की झूठी खबरों ने लोगों में भय और अफरा-तफरी मचा दी। मौके पर पहुंचे पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने स्पष्ट किया कि बांध पूरी तरह सुरक्षित है और किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि नदी में पानी का स्तर पहले से कम है और प्रशासन लगातार बांध को मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है। लोगों से अपील की गई कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।
मौके पर प्रशासन के साथ-साथ भारतीय सेना, एन.डी.आर.एफ. और स्थानीय ग्रामीण मिलकर बांध को लगातार मजबूत करने का काम कर रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटा जा सके।