Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जंगमबाग हादसे पर ग्रामीणों का गुस्सा… बीबीएमबी पर लापरवाही का आरोप

Mandi, Dharamveer

जंगमबाग में हुए भीषण भूस्खलन के बाद ग्रामीणों ने बीबीएमबी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हादसे में 7 लोगों की मौत और कई घरों के क्षतिग्रस्त होने के बाद गुस्साए लोगों ने प्रभावित स्थल पर धरना प्रदर्शन किया और बीबीएमबी के खिलाफ नारेबाजी की।

ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात के बीच बीबीएमबी द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई ही इस दुर्घटना की मुख्य वजह है। उनका कहना है कि यह लापरवाही न केवल संपत्ति का नुकसान बनी बल्कि कई परिवारों के चिराग भी बुझा गई।स्थानीय निवासियों देवेंद्र राणा, संजय चौधरी, अनिल कुमार और शशि कला ने कहा कि जिन परिवारों ने अपने परिजनों को खोया है, उन्हें बीबीएमबी द्वारा मुआवजा और नौकरी दी जाए। साथ ही जिनके घर ढह गए या असुरक्षित घोषित किए गए हैं, उन्हें बीबीएमबी की ओर से जमीन और मुआवजा राशि उपलब्ध करवाई जाए।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे और बीबीएमबी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाएंगे।

बता दें कि 2 सितंबर की शाम को पहाड़ी दरकने से दो घर मलबे की चपेट में आ गए थे। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य परिवार अब अस्थायी तौर पर दूसरों के घरों में शरण लिए हुए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

परगट अपने पुराने कार्यकाल का हिसाब दें : हरपाल चीमा

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। आप के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह के पुराने राजनीतिक कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए उनसे जवाब...

पंजाब कांग्रेस में अनुशासन पर होगी सख्ती परगट सिंह के समर्थन में उतरे वेणुगोपाल

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में एकजुटता और अनुशासन को प्राथमिकता देने के संकेत दिए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह का समर्थन करते हुए पार्टी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि...

चुनाव ड्यूटी से हटेंगे गृह जिले में तैनात अफसर

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों की तैनाती और तबादलों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत चुनाव प्रक्रिया से सीधे या परोक्ष रूप से जुड़े उन अधिकारियों को संबंधित जिले से हटाना होगा, जो अपने गृह जिले में तैनात हैं या...

विधानसभा में पानी पर पांच प्रस्ताव पेश, यमुना के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की मांग

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन मंगलवार को नदी जल अधिकारों और राज्य के हितों से जुड़े आठ प्रस्ताव सर्वसमति से पेश किए गए। इनमें पांच प्रस्ताव पानी से जुड़े थे। यमुना के पानी में पंजाब की हिस्सेदारी का दावा, पाकिस्तान की ओर जा रहे पानी के इस्तेमाल के लिए...

जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का रंगारंग आगाज, सीएम मान ने किया उद्घाटन

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी के बीच मंगलवार को जालंधर में हीरो पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बर्ल्टन पार्क स्थित ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया और प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.