Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुंब्रा में चार मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, मचा हड़कंप

ठाणे | महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में देर रात बड़ा हादसा हो गया। दौलत नगर स्थित लकी कंपाउंड में चार मंजिला इमारत के एक फ्लैट की दीवार का हिस्सा अचानक गिर पड़ा। इसकी चपेट में आकर 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी 26 वर्षीय बहू गंभीर रूप से घायल हो गई।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि हादसा रात करीब 12:36 बजे हुआ। सड़क पर टहल रही दोनों महिलाएँ मलबे की चपेट में आ गईं। घायल महिला इल्मा ज़हरा जमाली को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी सास नाहिद जैनुद्दीन जमाली को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इमारत को घोषित किया गया खतरनाक

नगर निगम ने हादसे के बाद इमारत को ‘सी2बी श्रेणी’ के तहत खतरनाक घोषित कर दिया है। सुरक्षा के मद्देनज़र सभी घरों को खाली करा लिया गया है और परिसर को सील कर दिया गया है। फिलहाल निवासी अपने रिश्तेदारों के यहां शिफ्ट हो गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.