Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नेपाल में इस्तीफे के बाद हिंसा भड़की, राजधानी बनी रणभूमि

नेपाल  | नेपाल इस समय गहरे राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद राजधानी काठमांडू और अन्य बड़े शहरों में हालात और बिगड़ गए हैं। भारी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और संसद भवन पर कब्ज़ा करने की कोशिश की। कई जगहों पर आगजनी और हिंसा हुई, जिसकी वजह से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्रतिबंध बना गुस्से का कारण

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में नाकाम रही और सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध ने युवाओं के गुस्से को और भड़का दिया। इस्तीफे के बाद ओली ने सत्ता की कमान उप प्रधानमंत्री को सौंप दी है, लेकिन प्रदर्शनकारी अंतरिम सरकार के गठन और संसद भंग कर नए चुनाव कराने की मांग पर अड़े हुए हैं।

नेताओं के घरों और सरकारी दफ्तरों पर हमले

हिंसा का दायरा अब नेताओं के घरों तक पहुँच चुका है।

  • पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के घर पर हमला।
  • नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा का आवास निशाना बना।
  • इस्तीफा देने वाले गृह मंत्री रमेश लेखक और संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घरों में आगजनी।
    यहां तक कि राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के आवास के बाहर भी गोलीबारी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं।

क्या होगा अगला कदम?

देश की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए कई मंत्रियों ने भी पद छोड़ दिए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संकट से निपटने के लिए नेपाल को अंतरिम सरकार और जल्द चुनाव की ओर बढ़ना होगा। वरिष्ठ नेता मंगल प्रसाद गुप्ता ने सुझाव दिया है कि परंपरा के अनुसार सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है।

नेपाल की सड़कों पर इस वक्त दहशत का माहौल है और जनता यह जानने को बेताब है कि आगे देश का भविष्य किस दिशा में जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.