Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीएम की राहत पर विक्रमादित्य ने जताया आभार, कहा – हिमाचल को 10 हजार करोड़ का नुकसान

Shimla, Sanju 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और प्रदेश को ₹1500 करोड़ की फौरी राहत प्रदान करने की घोषणा की।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस घोषणा पर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकाuर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कांगड़ा जिले में प्रभावितों से मुलाकात की और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। “1500 करोड़ की राहत देकर प्रधानमंत्री ने प्रदेश के घावों पर मरहम लगाया है, इसके लिए हम आभारी हैं,” सिंह ने कहा।हालाँकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आपदा से प्रदेश को हुआ नुकसान राहत राशि से कहीं अधिक है। “सिर्फ लोक निर्माण विभाग को ही लगभग 4000 करोड़ का नुकसान हुआ है। अन्य विभागों को मिलाकर कुल नुकसान 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का है। ऐसे में हिमाचल को और वित्तीय सहायता की आवश्यकता है.

सिंह ने केंद्र सरकार से अपेक्षा जताई कि आपदा प्रभावित हिमाचल को अतिरिक्त सहयोग दिया जाए, ताकि प्रदेश जल्द पटरी पर लौट सके। उन्होंने याद दिलाया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने सर्वसम्मति से राज्य को ‘आपदा राज्य’ घोषित करने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा है।“यदि हिमाचल को आपदा राज्य घोषित किया जाता है, तो आपदा के तहत मिलने वाली अतिरिक्त सहायता से प्रदेश की जनता को बड़ी राहत मिलेगी.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मनरेगा आंदोलन पर CM सैनी का तीखा वार, कांग्रेस-AAP पर आरोप

हरियाणा में फिल्म शूटिंग को सीएम का न्योता, बोले- लोकेशन के साथ मिलेगा पूरा सहयोग

Summer express/चंडीगढ़-:हरियाणा अब फिल्म निर्माताओं के लिए सिर्फ शूटिंग की खूबसूरत लोकेशन ही नहीं, बल्कि सहयोग और सुविधाओं का भी केंद्र बनने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिल्म जगत से जुड़े लोगों को हरियाणा में फिल्मों की शूटिंग करने का न्योता दिया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित फिल्म...

धर्मशाला में साइकिलों के पहियों से गूंजा फिटनेस का संदेश, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में धर्मशाला में युवाओं को खेल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय खेल गतिविधियों का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन शहर में ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 50 से अधिक युवाओं के साथ एनसीसी कैडेट्स और पुलिस...

करनाल पहुंचे मनोहर लाल खट्टर, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; विधानसभा हंगामे से लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तक बोले

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को अपने गृह क्षेत्र करनाल पहुंचे। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और हॉकी मैच का आनंद लेते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने देशभर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्यपाल की पहल, वेटरन खिलाड़ियों से किया संवाद

Summer express/शिमला -:राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शिमला स्थित लोकभवन में पहली बार हिमाचल प्रदेश के वेटरन खिलाड़ियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले अनुभवी खिलाड़ियों से मुलाकात कर खेलों को बढ़ावा देने और खेल सुविधाओं को मजबूत करने पर...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पलवल में गूंजा फिटनेस का संदेश, ‘पलवल साइक्लोथॉन’ में उमड़ा जनसैलाब

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू-:राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पलवल में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए भव्य ‘पलवल साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, युवाओं और शहरवासियों ने हिस्सा लिया। साइक्लोथॉन के जरिए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.