Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बम धमकी निकली अफवाह, मेडिकल कॉलेज में नहीं मिला कुछ

Mandi, Dharamveer

श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक को उड़ाने की धमकी महज़ एक अफवाह साबित हुई। सोमवार को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर का सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि ईमेल दरअसल तमिलनाडु से संबंधित था, लेकिन गलती से मेडिकल कॉलेज नेरचौक की आधिकारिक आईडी पर भी भेज दिया गया। एहतियात के तौर पर पूरे कॉलेज परिसर की गहन तलाशी ली गई। उन्होंने कहा कि ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच जारी है।ईमेल प्राप्त होने के समय कॉलेज परिसर में एक हजार से अधिक लोग मौजूद थे। इनमें 400 से ज्यादा मरीज आईपीडी में भर्ती थे, जबकि ओपीडी में आए मरीज, परिजन और स्टाफ अलग थे। 

मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रजनीश ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनज़र आईपीडी के मरीजों को छोड़कर बाकी सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया था। आपातकालीन सेवाएं दिनभर जारी रहीं।ओपीडी की सेवाएं दिनभर बाधित रहीं, जिसके चलते इलाज के लिए आए मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। कई मरीज पूरे दिन इंतजार करने के बाद बिना चेकअप के ही लौट गए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल में युवाओं के लिए नई बस स्वरोजगार योजना:इलेक्ट्रिक बसों पर 50% और डीजल बसों पर 30% सब्सिडी

Summer express/शिमला, 29 जून-: हिमाचल प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना (चरण-4) शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने योजना की घोषणा करते हुए कहा...

एसएफआई ने एनटीए, शिक्षा मंत्रालय और केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का किया ऐलान

Summer express/शिमला ,संजू-: स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और केंद्र सरकार पर NEET-UG 2026 परीक्षा में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कई मांगें रखी हैं। संगठन ने 21 जून को आयोजित री-नीट परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की उपस्थिति (Attendance) सार्वजनिक करने की मांग की है।एसएफआई का कहना है...

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है, जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ...
Summer Express - भरोसेमंद नौकर ही निकला चोर, एक करोड़ के गहनों की चोरी में दंपती गिरफ्तार

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर होटल बुलाकर गैंगरेप किया, हरियाणा के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

हमीरपुर में होमगार्ड भर्ती जारी, 43 पदों के लिए पहली जुलाई तक चलेगी चयन प्रक्रिया

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- हमीरपुर के अणु स्थित सिंथेटिक ट्रैक मैदान में होमगार्ड के 43 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चौथे दिन भी जारी रही। सोमवार सुबह हुई बारिश के कारण चयन प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित हुई, लेकिन मौसम साफ होने के बाद भर्ती का कार्य फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.