Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एम्स चमियाना में बनेगी 150 कमरों की सराय, मरीजों-तीमारदारों को मिलेगा ठहरने का सहारा

Shimla, 11 September


अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) चमियाना में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए सराय का निर्माण किया जाएगा। इस विषय पर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित हुई।

तुलसीराम भगीरथ राम मेमोरियल चैरिटेबल सोसाइटी (सूद सभा, चंडीगढ़) ने 150 कमरों और 50 बेड की डॉरमेट्री वाली सराय बनाने का प्रस्ताव दिया है। निर्माण का पूरा खर्च सोसाइटी स्वयं वहन करेगी।उपायुक्त ने 18 सितंबर 2025 को एसडीएम की अध्यक्षता में संयुक्त साइट निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। निरीक्षण के बाद एफसीए की प्रक्रिया शुरू होगी और सराय का डिजाइन भी तैयार किया जाएगा।उन्होंने कहा कि एम्स चमियाना में फिलहाल विभिन्न विभागों की ओपीडी संचालित हैं और सराय बनने से सैकड़ों मरीजों व उनके परिजनों को राहत मिलेगी।बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पंकज शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा, सोसाइटी अध्यक्ष आदर्श कुमार सूद सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

अंब इंदौरा से कोलकाता के लिए रवाना हुई ट्रेन,अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार से मांगे जवाब

Summer express/ऊना ,राकेश -: ऊना-कोलकाता रेल सेवा का विस्तार करते हुए अब इस ट्रेन का संचालन अंब इंदौरा से किया जाएगा। शनिवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंब इंदौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और पूर्व विधायक...

पुतिन का बड़ा बयान: डॉलर पर घट रहा वैश्विक भरोसा, BRICS देशों में बढ़ रहा स्थानीय मुद्राओं का इस्तेमाल

Summer express, सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने वैश्विक आर्थिक व्यवस्था और अमेरिकी डॉलर की भूमिका को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और वित्तीय दबाव के कारण दुनिया के कई देश अब डॉलर और यूरो पर अपनी निर्भरता कम कर रहे हैं तथा स्थानीय मुद्राओं...

मंडी की बल्हघाटी में जलाने के बाद पहाड़ी से फैंक दिए दो बेसहारा बैल, ग्रामीणों में आक्रोश

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्हघाटी से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। क्षेत्र के गोड़ागागल इलाके में दो बेसहारा बैलों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने दोषियों के...

लुधियाना स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन की बोगी में आई तकनीकी खराबी

Summer express, लुधियाना। दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई एक स्पेशल ट्रेन में शनिवार को तकनीकी खामी सामने आने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन की एक बोगी के बाथरूम के पास का हिस्सा क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद उसे तत्काल जांच के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया...

मौसम का बदला मिजाज: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.