Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्र ने मानी दो मांगें, धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर ने स्थगित किया आमरण अनशन

Mandi, Dharamveer

बीते 9 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने मंगलवार को अपना अनशन स्थगित कर दिया। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया।

डिप्टी सीएम ने बताया कि चंद्रशेखर की तीन में से दो प्रमुख मांगों को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। तीसरी मांग पर भी फैसला लगभग हो चुका है।

हाईवे निर्माण को लेकर बनेगा रोडमैप

केंद्र ने आश्वासन दिया है कि हाईवे निर्माण के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की कमेटी गठित होगी।

अधिकारियों को हटाने की मांग पर केंद्र का प्रस्ताव

विधायक की तीसरी मांग मोर्थ (MORTH) के अधिकारियों को बदलने की थी। इस पर केंद्र सरकार ने प्रदेश को लिखित में प्रस्ताव भेजा है कि यदि अधिकारियों को बदला जाता है तो पूरी यूनिट ही बंद करनी पड़ेगी। प्रदेश सरकार ने इस प्रस्ताव पर सहमति जता दी है और अब अंतिम निर्णय केंद्र लेगा।

डिप्टी सीएम बोले – आंदोलन सफल रहा

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि “विधायक की तीनों मांगें लगभग पूरी हो चुकी हैं। यह आंदोलन उनके क्षेत्र और जनता के हित में सफल साबित हुआ है। प्रदेश सरकार लगातार इस विषय को केंद्र के समक्ष उठाती रही है।”

विधायक चंद्रशेखर का बयान – “अनशन स्थगित किया है, समाप्त नहीं”

विधायक चंद्रशेखर ने स्पष्ट किया कि उनका अनशन केवल स्थगित हुआ है, समाप्त नहीं। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में फिर से कोताही बरती गई तो आंदोलन दोबारा शुरू होगा।
उन्होंने आंदोलन के दौरान सहयोग देने के लिए प्रदेश सरकार, जनता और समर्थकों का आभार जताया। चंद्रशेखर ने कहा कि इस अनशन ने उन्हें अपनों की पहचान कराई और कई चेहरे बेनकाब हुए।

स्वास्थ्य में गिरावट, 5.5 किलो वजन घटा

धर्मपुर विधायक का अनशन लगातार 9 दिनों तक चला। इस दौरान उनका वजन साढ़े 5 किलो घट गया। कुछ दिन पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया था क्योंकि स्वास्थ्य में लगातार गिरावट दर्ज हो रही थी। मंगलवार को अंततः उन्होंने अनशन स्थगित कर दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में बढ़ी ठंड, बालसमंद में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री पहुंचा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान पहली बार 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे कम है। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश और ओलावृष्टि...
Summer Express - Auto Draft

रेवाड़ी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव कापड़ीवास में 21 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान निकिता के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली थी। घटना का पता शाम उस समय चला,...

गुरुग्राम में मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों में झड़प, पत्थरबाजी का वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक और युवतियां आपस में विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालांकि, घटना किस दिन की है, इसकी...

रोहतक में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर, महिला गाड़ी के नीचे फंसी

Summer express, रोहतक I हरियाणा के रोहतक में अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वरना कार ने सैर के लिए जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी उछलकर सड़क किनारे जा गिरी, जबकि उसकी मां कार के नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को...

करनाल में जमीन विवाद में घायल रिटायर्ड क्लर्क की मौत, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़ा परिवार

Summer express, करनाल I हरियाणा के करनाल जिले के रिंडल गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में घायल बीएसएनएल के सेवानिवृत्त क्लर्क रामेश्वर (65) की मौत के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। रामेश्वर की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस से शव लेने से इनकार कर दिया है। परिवार आरोपियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.