Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उरुग्वे ने इच्छामृत्यु को कानूनी मान्यता दी, लैटिन अमेरिका में पहला देश

उरुग्वे | उरुग्वे की सीनेट ने बुधवार को इच्छामृत्यु को अपराधमुक्त करने वाला ऐतिहासिक कानून पारित कर दिया। इस कदम के साथ उरुग्वे दक्षिण अमेरिका के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जहाँ गंभीर रूप से बीमार मरीज कानूनी तौर पर अपने जीवन समाप्त करने के लिए सहायता प्राप्त कर सकते हैं। राजधानी मोंटेवीडियो में सत्तारूढ़ वामपंथी गठबंधन की सीनेटर पेट्रीसिया क्रेमर ने कहा कि यह निर्णय जनता की इच्छा के अनुरूप है।

पार्लियामेंट के उच्च सदन में 31 में से 20 सीनेटरों ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया, जबकि निचले सदन ने इसे अगस्त में भारी बहुमत से मंजूरी दी थी। इस कानून के लागू होने के साथ उरुग्वे कैथोलिक बहुल लैटिन अमेरिका का पहला ऐसा देश बन गया है जहाँ इच्छामृत्यु को कानूनी अनुमति मिली है।

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में इच्छामृत्यु के लिए आवेदन केवल उन मरीजों को किया जा सकता है जिनकी जीवित रहने की संभावना छह महीने या एक साल से अधिक नहीं होती। लेकिन उरुग्वे में नियम सरल हैं—असहनीय पीड़ा झेल रहे किसी भी लाइलाज रोग से पीड़ित व्यक्ति इसके लिए आवेदन कर सकता है। इच्छामृत्यु के लिए मानसिक रूप से सक्षम होना अनिवार्य है, लेकिन नाबालिगों को यह सुविधा नहीं दी जाएगी।

दुनिया में इच्छामृत्यु की अनुमति देने वाले प्रमुख देशों में नीदरलैंड, बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, कनाडा, कोलंबिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन और पुर्तगाल शामिल हैं। हर देश में इसके नियम अलग हैं।

नीदरलैंड 2002 में पहला देश बना जिसने इच्छामृत्यु को कानूनी मान्यता दी। बेल्जियम में 2002 में नाबालिगों को भी अनुमति मिली। लक्ज़मबर्ग ने 2009 में इसे कानूनी किया। कनाडा ने 2016 में “Medical Assistance in Dying” लागू किया। कोलंबिया ने 1997 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले और 2015 में औपचारिक रूप से इसे वैध किया। न्यूजीलैंड ने 2019 में कानून पारित किया और 2021 से लागू किया। ऑस्ट्रेलिया में अलग-अलग राज्यों में 2017 से लागू है। स्पेन ने 2021 में जबकि पुर्तगाल ने 2023 में इच्छामृत्यु कानून पारित किया। उरुग्वे का यह कदम लैटिन अमेरिका में मानवाधिकार और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की दिशा में एक बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.