Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिग बॉस 19 में नहीं हुआ इस हफ्ते एलिमिनेशन, दिवाली पर कंटेस्टेंट्स को मिला बड़ा सरप्राइज!

19 October, 2025
टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 का शनिवार का वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। सलमान खान ने इस बार सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। वहीं अमाल की हरकतों पर लगाम लगाने के लिए शो में उनके पिता डब्बू मलिक को खास तौर पर बुलाया गया था।

इस सीजन में अब तक कई ट्विस्ट और सरप्राइज देखने को मिले हैं — कभी अनएक्सपेक्टेड एलिमिनेशन तो कभी नए वाइल्डकार्ड एंट्री। लेकिन इस हफ्ते शो से जुड़ी सबसे बड़ी खबर यह है कि किसी भी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट को घर से बाहर नहीं किया गया।दिवाली के त्योहार को देखते हुए मेकर्स ने इस हफ्ते एलिमिनेशन को टालने का फैसला किया है। इस हफ्ते गौरव खन्ना, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी और मालती चाहर नॉमिनेशन में थे, लेकिन चारों को दिवाली पर “नो एलिमिनेशन” का तोहफा मिला। हालांकि कुछ दर्शक मेकर्स के इस फैसले से खुश नजर नहीं आए।

दिवाली स्पेशल एपिसोड में जश्न और इमोशन दोनों:

रविवार के एपिसोड में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान शो में फिल्म थामा की स्टारकास्ट पहुंची। कंटेस्टेंट प्रणित मोरे ने मेहमानों के लिए आयुष्मान खुराना का मशहूर गाना “पानी दा रंग” गाया, जिसे सुनकर आयुष्मान ने उनकी गायकी की जमकर तारीफ की।

इसके बाद शो का माहौल इमोशनल हो गया जब बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को उनके घर से भेजे गए गिफ्ट और वीडियो मैसेज दिखाए। शहनाज गिल का वीडियो देखकर शहबाज भावुक हो गए, वहीं फरहाना अपनी मां का संदेश सुनकर फूट-फूट कर रो पड़ीं।कुल मिलाकर, दिवाली पर बिग बॉस 19 का एपिसोड मनोरंजन और भावनाओं से भरपूर रहा — जहां कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन से राहत मिली और दर्शकों को देखने मिला जश्न और जज़्बात का अनोखा संगम।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.