Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पूरे प्रदेश में लागू होगा स्पेशल पैकेज, पंचायतों का होगा पुनर्गठन, मेयर का कार्यकाल अब 5 साल

पूरे प्रदेश में लागू होगा स्पेशल पैकेज, पंचायतों का होगा पुनर्गठन, मेयर का कार्यकाल अब 5 साल

हिमाचल कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले

Shimla, Sanju

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज हुई हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। सबसे बड़ा फैसला राज्य सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए राहत पैकेज को पूरे प्रदेश में लागू करने का लिया है। अब तक यह स्पेशल पैकेज केवल मंडी जिले के लिए लागू था, लेकिन अब इसका लाभ पूरे प्रदेश के प्रभावित लोगों को मिलेगा।

पैकेज का विस्तार:


उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि जिन लोगों के मकान पूरी तरह नष्ट हुए हैं, उन्हें चार लाख रुपये की पहली किश्त जारी की जाएगी, जबकि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए डेढ़ लाख रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये के स्पेशल पैकेज की राशि अभी नहीं मिली है, लेकिन राज्य सरकार अपने संसाधनों से राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े फैसले:


कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग में 400 स्टाफ नर्सों के पद सृजित करने को मंजूरी दी है। इन पदों पर नियुक्ति राज्य चयन आयोग के माध्यम से होगी और वेतन 25 हजार रुपये प्रतिमाह तय किया गया है।इसके साथ ही कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के 300 पदों को जॉब ट्रेनी के रूप में सृजित करने का निर्णय लिया गया है।

पंचायत पुनर्गठन और मेयर का कार्यकाल:


मंत्रिमंडल ने पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश पंचायती राज विभाग को दिए हैं।
इसके अलावा नगर निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल ढाई साल से बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया है। मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इससे बार-बार होने वाली हॉर्स ट्रेडिंग की स्थिति से बचा जा सकेगा।

टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल का गठन:


हिमाचल में टूरिज्म इन्वेस्टमेंट प्रमोशन काउंसिल  गठित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री स्वयं करेंगे। यह काउंसिल 50 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी देगी और विभिन्न विभागों के NOC 14 दिनों के भीतर जारी किए जाएंगे, ताकि निवेश परियोजनाओं में देरी न हो।


Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.