Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले का खुलासा, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

कैथल | हरियाणा के कैथल जिले की अजीमगढ़ पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान पटियाला के नन्हेड़ा गांव निवासी गुरप्रीत सिंह और गुरदयालपुरा गांव के हरमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। हालांकि, पुलिस ने दोनों की तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की हैं।

जांच के दौरान सामने आया कि 6 अप्रैल को गुरप्रीत ने ही चौकी पर ग्रेनेड फेंका था, जबकि हरमनप्रीत ने पूरे हमले का वीडियो बनाकर गुरप्रीत के गांव के युवक करण को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, करण आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा हुआ है और अमेरिका में बैठे आतंकी हैप्पी पासियां और जीशान अख्तर के संपर्क में है। यही वीडियो बाद में विदेश में बैठे आतंकियों तक पहुंचा, जिसके बाद BKI ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

घटना के दिन सुबह अजीमगढ़ चौकी पर धमाका हुआ था। शुरूआती जांच में ज्यादा नुकसान नहीं मिला, लेकिन मौके से मिली राख और मिट्टी के नमूनों की जांच में विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल की पुष्टि हुई थी। इसके बाद हरियाणा और पंजाब पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू की थी।

पुलिस ने इस मामले में पहले भी कार्रवाई करते हुए छौत गांव के एक किशोर को हिरासत में लिया था, जिसने पूछताछ में बताया था कि यमुनानगर का हार्दिक कंबोज भी इस साजिश में शामिल था। हार्दिक को पंजाब पुलिस पहले ही जालंधर ग्रेनेड हमले के एक अन्य केस में गिरफ्तार कर चुकी है। यह ताजा गिरफ्तारी हरियाणा में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को लेकर पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ओवरचार्जिंग पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रिंट रेट से ज्यादा वसूली पर कुल्लू में 8 शराब ठेके सील

प्रिंट रेट से ज्यादा वसूली पर कुल्लू में 8 शराब ठेके सील कुल्लू-: शराब की बोतलों पर निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूलने वाले शराब विक्रेताओं के खिलाफ आबकारी एवं कराधान विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने जिला कुल्लू में ओवरचार्जिंग की शिकायतों के आधार पर आठ शराब...

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.