Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में भाजपा की पहल, मतदाताओं को बांटे फ्री ट्रेन टिकट

पानीपत |  बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र हरियाणा के पानीपत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रवासी मतदाताओं के लिए विशेष पहल की गई है। भाजपा ने सोमवार को बिहार के लिए चलाई गई दो विशेष ट्रेनों के यात्रियों को मुफ्त ट्रेन टिकट वितरित किए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, मेयर कोमल सैनी सहित कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे।

दुष्यंत भट्ट ने कहा कि यह कदम उन प्रवासी नागरिकों की सुविधा के लिए उठाया गया है, जो छठ पर्व के बाद विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए बिहार जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का मत देना लोकतंत्र का अधिकार और कर्तव्य दोनों है। उन्होंने बताया कि “हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि नौकरी या मजदूरी के कारण कोई भी मतदाता अपने वोट से वंचित न रह जाए।”

मेयर कोमल सैनी ने बताया कि पहली विशेष ट्रेन से लगभग 200 से अधिक प्रवासी यात्री बिहार के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि पानीपत एक औद्योगिक शहर है, जहां बड़ी संख्या में बिहार से आए श्रमिक कार्यरत हैं। “भाजपा संगठन ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इन प्रवासी मतदाताओं को सहयोग दिया ताकि कोई भी नागरिक मतदान से वंचित न रहे,” उन्होंने कहा।

वहीं, बिहार जाने वाले एक यात्री प्रदीप ने बताया कि वे मुफ्त ट्रेन टिकट की सुविधा से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, “हम मोदी जी की सरकार को वोट देने जा रहे हैं ताकि देश में रोजगार और विकास की रफ्तार बनी रहे। ट्रेन में टिकट और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था मुफ्त में की गई है।”

इस पहल से भाजपा ने न केवल प्रवासी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया है, बल्कि उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित भी किया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी आटो चालक को 20 साल की कठोर कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट, पंचकूला ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी संजय कुमार (53) को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.