Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर

न्यूयॉर्क  | अमेरिकी राजनीति में एक नया इतिहास रचते हुए भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोध और विवादास्पद बयानबाज़ी के बावजूद 34 वर्षीय ममदानी ने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन प्रत्याशी कर्टिस स्लिवा को बड़े अंतर से हराया।

वैचारिक टकराव का चुनाव बना मुकाबला

यह चुनाव केवल मेयर पद के लिए नहीं, बल्कि डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर पीढ़ीगत और वैचारिक संघर्ष का प्रतीक बन गया था। ममदानी की जीत अमेरिका में प्रगतिशील वाम राजनीति के उदय का संकेत मानी जा रही है।

ट्रंप का विरोध रहा नाकाम

राष्ट्रपति ट्रंप ने निर्दलीय उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो का खुलकर समर्थन किया था और ममदानी को “कम्युनिस्ट और यहूदी विरोधी” बताते हुए उनके खिलाफ मतदाताओं से अपील की थी। उन्होंने यहां तक कहा था कि ममदानी की जीत से न्यूयॉर्क को मिलने वाला संघीय फंड घटा दिया जाएगा। बावजूद इसके, मतदाताओं ने ट्रंप की अपील को नकारते हुए ममदानी पर भरोसा जताया।

कुओमो की हार और ममदानी का रिकॉर्ड

कुओमो, जो प्राइमरी हारने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरे थे, ट्रंप का समर्थन पाने के बावजूद चुनाव में पीछे रह गए।
वहीं, जोहरान ममदानी अब कई मायनों में इतिहास रच चुके हैं:

  • न्यूयॉर्क शहर के पहले मुस्लिम मेयर बने
  • दक्षिण एशियाई मूल के पहले मेयर बने
  • एक सदी से अधिक समय में सबसे युवा मेयर बनने का गौरव भी हासिल किया

प्रगतिशील एजेंडे की जीत

ममदानी ने अपने प्रचार अभियान में किराया नियंत्रण, सार्वजनिक परिवहन सब्सिडी और आवास संकट खत्म करने जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी। इस बार न्यूयॉर्क में 50 साल बाद सबसे अधिक मतदान हुआ, जहां 20 लाख से अधिक मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस ऐतिहासिक क्षण में अपनी भागीदारी निभाई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.