16 June, 2025
साउथ के मेगास्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ का टीज़र सोमवार को भव्य अंदाज़ में रिलीज़ किया गया। यह फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी जॉनर में है, जिसे मशहूर निर्देशक मारुति ने निर्देशित किया है।
मारुति अपनी यूनिक स्टोरीटेलिंग और इमोशनल टच के लिए जाने जाते हैं, और इस फिल्म में भी उन्होंने दर्शकों को एक अलग अनुभव देने की पूरी तैयारी की है। टीज़र में प्रभास का एक नया और चौंकाने वाला अवतार देखने को मिला है, जिसने फैन्स के बीच उत्साह और जिज्ञासा दोनों को बढ़ा दिया है।फिल्म में मस्ती, रहस्य और डर का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा, जो प्रभास के फैंस के लिए एक ट्रीट साबित हो सकती है।