Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनाली से रहा धर्मेंद्र का खास जुड़ाव, प्रकृति और लोगों ने बनाया उन्हें बार-बार लौटने पर मजबूर

Shimla, 25 November-:हिंदी सिनेमा के ही-मैन कहलाने वाले धर्मेंद्र का पर्यटन नगरी मनाली से रिश्ता बेहद गहरा रहा है। फिल्मों की शूटिंग के बहाने शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे उनकी निजी पसंद में बदल गया। वे सिर्फ काम के लिए ही नहीं, बल्कि मनाली की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने और सुकून भरे पल बिताने के लिए महीनों तक यहां ठहरते थे। स्थानीय लोग बताते हैं कि धर्मेंद्र का स्वभाव बेहद मिलनसार था और वे आम लोगों से भी बड़ी आत्मीयता से मिलते थे। यही वजह थी कि समय बीतने के बावजूद मनाली और यहां के लोग उन्हें याद करते रहे।

मनाली से जुड़ी कई यादें धर्मेंद्र की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। वर्ष 2021 में, जब वे लगभग दो दशक बाद यहां पहुंचे, तो उन्होंने अपनी पुरानी यादों को फिर से ताजा किया। इसी दौरान वे एक ऐसे परिवार से मिलने पहुंचे, जिसके सदस्य 60 वर्ष पहले उनके बड़े प्रशंसक रहे थे। हालांकि वह दंपती अब इस दुनिया में नहीं था, लेकिन धर्मेंद्र उनके परिवार से मिलकर भावुक हो उठे। यह मुलाकात स्थानीय लोगों में भी चर्चा का विषय बनी।अपने लंबे फिल्मी करियर में धर्मेंद्र ने मनाली और आसपास के इलाकों में कई लोकप्रिय फिल्मों की शूटिंग की। तहलकाजीने नहीं दूंगाआदमी और इंसान और जब प्यार किया तो डरना क्या जैसी फिल्मों के कई दृश्य मनाली की वादियों में फिल्माए गए। शूटिंग के दौरान वे बेटे सनी देओल के साथ घूमने निकल जाते और पहाड़ों की ताज़गी का भरपूर आनंद लेते। मनाली के नाशाला क्षेत्र में सनी देओल द्वारा लिया गया एक कॉटेज उनके परिवार की छुट्टियों का पसंदीदा ठिकाना बन गया। वर्ष 2021 में धर्मेंद्र लगभग दो महीने तक इसी कॉटेज में रहे।

स्थानीय होटल व्यवसायी और अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित नकुल खुल्लर बताते हैं कि धर्मेंद्र बेहद जीवंत और मिलनसार इंसान थे। फिल्म जब प्यार किया तो डरना क्या की शूटिंग के दौरान वे उनके बड़ागढ़ रिज़ॉर्ट में ठहरे थे, जहां उनकी खुल्लर परिवार से खास दोस्ती हुई। धर्मेंद्र जब भी मनाली आते, खुल्लर के पिता से मिलने जरूर जाते। उनके इस स्नेहपूर्ण व्यवहार ने स्थानीय लोगों के दिलों में उनके प्रति सम्मान को और बढ़ाया।इसी तरह, बुजुर्ग रामलाल याद करते हैं कि तहलका फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी धर्मेंद्र से मुलाकात हुई थी, जो उनके लिए एक यादगार अनुभव बन गया।मनाली के प्रति धर्मेंद्र का प्रेम, उसका वातावरण, यहां की सादगी और लोगों की अपनत्व भरी भावनाएं—ये सब मिलकर इस खूबसूरत नगरी को उनके दिल के बेहद करीब ले आती थीं। यही कारण है कि काम हो या छुट्टियां, मनाली हमेशा धर्मेंद्र की पसंदीदा मंजिलों में शामिल रहा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंडिगो फ्लाइट के बाएं इंजन में आई खराबी, चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, चेन्नई। कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में मंगलवार रात लैंडिंग से ठीक पहले इंजन में खराबी आने से हड़कंप मच गया। पायलट को विमान के बाएं इंजन में तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर पूर्ण...

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Summer express, फरीदकोट। कबड्डी जगत को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के चर्चित रेडर और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया। उन्होंने फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही कबड्डी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और प्रशंसकों में शोक...

बेसहारा गौवंश के स्थायी समाधान को लेकर शिमला में टास्क फोर्स की पहली बैठक, राज्यों के मॉडल पर मंथन

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में बेसहारा गौवंश की बढ़ती समस्या के स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान को लेकर राज्यस्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक मंगलवार को शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन धर्मपाल चौहान ने की। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. संजीव धीमान सहित टास्क...

पलवल में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा रहेगा आकर्षण

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पलवल में 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल...

पंजोखरा साहिब मामले में सिख समाज की चेतावनी, 13 अगस्त तक FIR नहीं तो आंदोलन

Summer express, अंबाला (सुंदर कुंडू)। पंजोखरा साहिब मामले को लेकर सिख समाज का रोष बढ़ता जा रहा है। गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराज सिख समाज के लोग एक बार फिर पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में एकत्रित हुए। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 13...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.