Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा की झांकी ने IFFI 2025 में जीता अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

चंडीगढ़ | गोवा में 20 से 28 नवंबर 2025 तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI 2025) में हरियाणा ने अपनी सांस्कृतिक और फिल्मी छाप से दर्शकों और निर्णायक मंडल दोनों को प्रभावित किया। राज्य की झांकी, जिसे “नॉन स्टॉप फिल्मी हरियाणा” थीम पर प्रस्तुत किया गया, ने पारंपरिक लोकनृत्य, संगीत, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक फिल्मी उपलब्धियों को एक साथ प्रदर्शित किया।

सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं कला संस्कृति विभाग, हरियाणा के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग के मार्गदर्शन में अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया और संयुक्त निदेशक नीरज टुटेजा ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। झांकी को फिल्म-कैमरे के रूप में सजाया गया, जो हरियाणा की रचनात्मक चेतना, ऊर्जा और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बनकर सामने आई।

28 प्रतिभागियों के बीच प्रस्तुत झांकियों का मूल्यांकन करते हुए निर्णायक मंडल ने हरियाणा की झांकी को पुरस्कार से सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर महानिदेशक पांडुरंग ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि हरियाणा फिल्म सिटी के माध्यम से राज्य की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा।

झांकी में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत, थिएटर-कला, पर्यटन स्थल और फिल्मांकन की संभावनाओं को कलात्मक रूप में पेश किया गया। डिजिटल स्क्रीन पर झलकती कहानी में गाँव की चौपाल से लेकर बड़े परदे तक की यात्रा, सुनहरे सरसों के खेतों और लोककथाओं के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित किया गया।

इस पुरस्कार ने हरियाणा को न केवल देश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सिनेमा मंच पर भी एक अलग और सजीव पहचान दिलाई। राज्य की यह पहल स्थानीय फिल्मकारों और कलाकारों के लिए अवसरों का नया दरवाजा खोलने के साथ-साथ पर्यटन और सांस्कृतिक संरक्षण में भी योगदान देगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

भीषण गर्मी में यमुना नदी बनी खतरे का ठिकाना, चेतावनी के बावजूद जान जोखिम में डाल रहे लोग

यमुनानगर,परवेज खान-:यमुनानगर में भीषण गर्मी के चलते लोग ठंडक पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। दादूपुर हेड के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में युवक गहरे पानी में उतरकर नहा रहे हैं और ऊंचाई से छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की लगातार चेतावनी, सुरक्षा कर्मियों की...

मंडी में कांग्रेस का भाजपा पर हमला,राम मंदिर दान और नीट पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार को घेरा

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: जिला कांग्रेस के संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत मंडी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश सह-प्रभारी विदित चौधरी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में दान और चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के मामले...

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.