Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकार का बड़ा कदम: एसपीआर को मार्च से एलिवेटेड बनाया जाएगा

गुरुग्राम। जिले की महत्वपूर्ण सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) को एलिवेटेड स्वरूप देने की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि अगले साल मार्च से निर्माण कार्य आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगा। परियोजना पूरी होने का लक्ष्य वर्ष 2027 तक निर्धारित किया गया है।

मंत्री के अनुसार, एलिवेटेड रोड के तैयार होने से साइबर सिटी और आस-पास के क्षेत्रों के लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी और लगातार बढ़ते प्रदूषण स्तर पर भी नियंत्रण में मदद मिलेगी।

SP R से फरीदाबाद रोड तक मिनटों में यात्रा

राव नरबीर सिंह ने कहा कि एलिवेटेड रोड तैयार होने के बाद दिल्ली–जयपुर हाईवे से आने वाला ट्रैफिक कुछ ही मिनटों में गाँव घाटा के पास गुरुग्राम–फरीदाबाद रोड तक पहुँच सकेगा, जिससे आवागमन और सुगम होगा।

भारी वाहनों से बढ़ रहा दबाव

वर्तमान में एसपीआर पर भारी वाहनों का अत्यधिक दबाव है। कई वाहन इस रूट को हाईवे के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके कारण आबादी वाले इलाकों में ट्रैफिक बढ़ गया है। मंत्री ने कहा कि वे स्वयं इस प्रोजेक्ट की प्रगति पर लगातार नजर रखे हुए हैं ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके।

जंगल सफारी से बढ़ेगी वैश्विक पहचान

उन्होंने आगे बताया कि अरावली क्षेत्र में प्रस्तावित जंगल सफारी पार्क गुरुग्राम की वैश्विक पहचान को और मजबूत करेगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

स्थानीय लोगों से समस्याएँ साझा करने की अपील

कार्यक्रम में मंत्री ने लोगों से कहा कि वे अपनी समस्याएँ समय-समय पर अवगत कराते रहें ताकि उन पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इससे पहले उन्होंने सुशांत लोक-2 और सुशांत लोक-3 के पार्कों के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में नगर निगम पार्षद प्रथम वशिष्ठ, सोनिया यादव, कुलदीप यादव, नारायण भड़ाना, वरिष्ठ बीजेपी नेता प्रवीण चंद्रा वशिष्ठ और आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन यादव सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पलवल में बारिश से पहले नगर परिषद अलर्ट, दो चरणों में होगी नालों की सफाई

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। मानसून के आगमन से पहले पलवल नगर परिषद ने शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। बरसात के दौरान लोगों को जलभराव और जल निकासी की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए नगर परिषद द्वारा शहर के प्रमुख नालों और नालियों...

बच्चों के लिए जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़े सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर की गिरने से मौत, गांव में शोक

Summer express, कुरुक्षेत्र। जिले के गांव बीड़ अमीन में सुबह एक दर्दनाक हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई। बच्चों की इच्छा पूरी करने के लिए जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़े सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौहान (38) का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पास के गहरे नाले में जा गिरे। गंभीर चोटें...

बहन से विवाद के बाद साले ने जीजा पर की फायरिंग, बाथरूम में छिपकर बचाई जान

Summer express, हांसी। शहर के आर्य नगर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने देर रात हिंसक रूप ले लिया, जब एक युवक ने अपनी बहन के साथ हुए विवाद से नाराज होकर कथित तौर पर अपने जीजा पर गोली चला दी। घटना में पीड़ित बाल-बाल बच गया और उसने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने...

हरियाणा में 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लागू होगा वीबीजीआरएएम, राज्य को मिलेंगे 590 करोड़ रुपये

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के स्थान पर 1 जुलाई से विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (वीबीजीआरएएम) लागू किया जाएगा। नई योजना के तहत हरियाणा को विभिन्न विकास कार्यों के संचालन के लिए 590 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में दिल्ली...

क्या पौधों में भी होती है चेतना की झलक? आईआईटी मंडी के नए शोध ने वैज्ञानिकों को सोचने पर किया मजबूर

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के वैज्ञानिकों ने पौधों पर किए गए एक महत्वपूर्ण अध्ययन के जरिए चेतना और बेहोशी (एनेस्थीसिया) के प्रभाव को समझने की दिशा में नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि जब पौधों को बेहोशी की दवा दी गई तो उनकी कोशिकाओं ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.