Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार ने प्रस्तावित 11 नए जिलों की तैयारी की  शुरू

चंडीगढ़ | राज्य में प्रशासनिक सुधार और बेहतर जनसुविधा के लिए हरियाणा सरकार 11 नए जिलों के निर्माण पर विचार कर रही है। चंडीगढ़ में हुई उच्चस्तरीय बैठक में असंध, नारायणगढ़, मानेसर, पटौदी, पिहोवा, हांसी, बरवाला, सफीदों, गोहाना और डबवाली को नए जिले बनाने पर चर्चा की गई।

बैठक में केवल नए जिलों के नाम ही नहीं, बल्कि संभावित सब-डिविजन, तहसील और उप-तहसील के निर्माण के प्रस्तावों का भी विस्तृत अध्ययन किया गया। सूत्रों के अनुसार, कमेटी ने कुल 62 प्रस्ताव तैयार किए हैं और उन्हें मुख्यमंत्री को सौंप दिया गया है।

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय नए साल शुरू होने से पहले लिया जाना जरूरी है, क्योंकि आगामी जनगणना के शुरू होने से पहले सीमा निर्धारण की यही अंतिम तिथि है। नए जिलों के निर्माण के लिए मानक तय किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक जिले में लगभग 125-200 गांव, 4 लाख से अधिक आबादी और 80 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र शामिल होना चाहिए।

अधिकृत सूत्रों ने बताया कि इन जिलों के बनने से प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ेगी और स्थानीय जनता को सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - चंबाघाट फ्लाईओवर पर बारातियों की कार हादसे का शिकार, बड़ा नुकसान टला

चंबाघाट फ्लाईओवर पर बारातियों की कार हादसे का शिकार, बड़ा नुकसान टला

सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन के चंबाघाट फ्लाईओवर पर एक बारात उस समय हादसे का शिकार हो गई, जब बारातियों को ले जा रही एक कार अचानक पलट गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वाहन परमाणु से सालोगड़ा की ओर जा रहा था। फ्लाईओवर पर पहुंचते ही चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे गाड़ी पलट गई...
Summer Express - महिला आरक्षण पर सियासत तेज, महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

महिला आरक्षण पर सियासत तेज, महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू -:शिमला में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जैनब चंदेल ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि महिलाओं को आरक्षण के मुद्दे पर गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिल पास तो कर दिया, लेकिन उसे जनगणना और...
Summer Express - हमीरपुर में नगर निकाय चुनावों की तैयारियां पूरी, 17 मई को मतदान और उसी दिन परिणाम

हमीरपुर में नगर निकाय चुनावों की तैयारियां पूरी, 17 मई को मतदान और उसी दिन परिणाम

हमीरपुर, अरविंद:हमीरपुर जिला प्रशासन ने नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गंधर्व राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा में 17 मई को मतदान कराया जाएगा और इसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया...
Summer Express - बिटुमेन महंगा, सड़क निर्माण की रफ्तार धीमी; पीएमजीएसवाई-3 के कई प्रोजेक्ट प्रभावित

बिटुमेन महंगा, सड़क निर्माण की रफ्तार धीमी; पीएमजीएसवाई-3 के कई प्रोजेक्ट प्रभावित

Sumnerexpress /धर्मशाला,राहुल चावला-:जिला कांगड़ा और चंबा में सड़क निर्माण कार्य इन दिनों बिटुमेन की बढ़ती कीमतों के कारण प्रभावित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 (PMGSY-3) के तहत स्वीकृत परियोजनाओं में टॉरिंग का काम ठेकेदारों के लिए चुनौती बन गया है। बढ़ी हुई लागत के चलते कई ठेकेदार निर्धारित समय में कार्य पूरा करने...
Summer Express - मांडोठी में अवैध संबंधों की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दर्ज किया केस

गाय चोरी के शक में सिलीगुड़ी में मॉब लिंचिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Summer express, बंगाल  | पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भीड़ हिंसा की एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां गाय चोरी के संदेह में दो लोगों को बेरहमी से पीटा गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उपचाराधीन है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.