Facebook-f Youtube X-twitter

चार दिसंबर को जोरावर स्टेडियम में भाजपा की शक्ति-प्रदर्शन रैली,  कांग्रेस सरकार निशाने पर

Dharamshala, Rahul-:प्रदेश में शीतकालीन सत्र के दौरान चार दिसंबर को भाजपा जोरावर स्टेडियम में एक बड़ी रैली का आयोजन करने जा रही है। यह रैली कांग्रेस सरकार के तीन साल के कार्यकाल के विरोध और उसके वादों की समीक्षा को केंद्रित होगी। भाजपा नेताओं का कहना है कि सरकार ने चुनावों से पहले जो वादे जनता से किए थे, उनमें से एक भी वादा आज तक पूरा नहीं किया जा सका है।

भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि विधानसभा में आज रोजगार संबंधी प्रश्न लगा था कि सरकार ने अब तक कितने युवाओं को नौकरी दी है। इस पर सरकार की ओर से जवाब आया कि जानकारी जुटाई जा रही है। यह स्थिति तब है जबकि स्वयं मुख्यमंत्री पहले कई मंचों से अलग-अलग आंकड़े दे चुके हैं। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकार ने 23 हजार युवाओं को रोजगार दिया है। इससे पहले उन्होंने 32 हजार नौकरी देने का दावा किया था। लेकिन अब विधानसभा में “जानकारी जुटाई जा रही है” कहना सरकार की कार्यप्रणाली की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है।परमार ने जॉब ट्रेनी पॉलिसी को खत्म करने की मांग दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार केवल आंकड़ों और घोषणाओं में उलझी हुई है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में बेरोजगारी बढ़ रही है और युवाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भाजपा इन मुद्दों को मजबूती से जनता के सामने रखेगी और यही कारण है कि चार दिसंबर की यह रैली अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।उन्होंने दावा किया कि जोरावर स्टेडियम में होने वाली यह रैली हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति के साथ एक ऐतिहासिक सभा साबित होगी। यह रैली विधानसभा तक भाजपा की आवाज पहुंचाने का माध्यम बनेगी और सरकार को उसके किए वादों की याद दिलाएगी। परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी गारंटियों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है, जिसके चलते जनता में नाराज़गी लगातार बढ़ रही है। इसी जनाक्रोश की गूंज चार दिसंबर को जोरावर स्टेडियम में साफ़ सुनाई देगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.