Facebook-f Youtube X-twitter

धर्मशाला में ‘समृद्धि भवन’ का लोकार्पण: नगर निगम सेवाए अब एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

Dharamshala, Rahul-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए धर्मशाला नगर निगम के नए प्रशासनिक परिसर ‘समृद्धि भवन’ को जनता को समर्पित किया। लंबे समय से अधूरे पड़े इस भवन को राज्य सरकार ने आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाकर पूरा कराया, जिसके बाद इसे अब पूरी तरह आधुनिक स्वरूप में शुरू किया गया है।

उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि ‘समृद्धि भवन’ न सिर्फ नगर निगम की प्रशासनिक क्षमता को मजबूत करेगा, बल्कि यह आम लोगों को तकनीक आधारित, तेज और पारदर्शी सेवाएँ उपलब्ध करवाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि नए परिसर के माध्यम से नगर निगम की सभी प्रमुख शाखाएँ एक ही स्थान पर कार्य करेंगी, जिसमें मेयर कार्यालय, पार्षदों के कक्ष और निगम के सभी विभाग शामिल हैं। इससे नागरिकों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता समाप्त होगी और समय व धन, दोनों की बचत होगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार ने शहरी विकास विभाग की सभी प्रमुख सेवाओं को ‘वन पोर्टल सिस्टम’ के तहत एकीकृत कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के सभी नगर निगमों और नगर निकायों में यह प्रणाली लागू हो चुकी है। इसके माध्यम से नागरिक अब विभिन्न प्रकार की एनओसी, प्रमाण पत्र, अनुमतिया और अन्य नगर निगम सेवाएँ ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। सुक्खू ने कहा कि यह व्यवस्था सरकार की डिजिटल पहलों को और सशक्त बनाते हुए प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ाएगी।उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन का फंड बंद होने के बाद भी सरकार ने इस परियोजना को पूर्ण करने के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध करवाया, जिससे धर्मशाला नगर निगम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक केंद्रीकृत कार्यालय मिल सका।

 सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री

“‘समृद्धि भवन’ धर्मशाला की शहरी व्यवस्थाओं को नई दिशा देगा। वन-पोर्टल सिस्टम से जनता को घर बैठे अधिकांश सेवाएँ उपलब्ध होंगी। यह समय की बचत, पारदर्शिता और सुगम प्रशासन की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.