Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुष्यंत चौटाला का DGP पर वार, जेल अपराधियों पर उठे सवाल

हिसार | हरियाणा में कानून-व्यवस्था को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने डीजीपी ओपी सिंह पर तीखा हमला बोला है। हिसार के उकलाना के गांव पाबड़ा में पत्रकार वार्ता के दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार मौजूदा डीजीपी ने एक साथ 2000 अपराधियों को पकड़ने के दावे किए हैं, वह पूरी तरह संदिग्ध है।

उन्होंने सवाल उठाया, “क्या ये अपराधी पहले सरकार के संरक्षण में बाहर घूम रहे थे? और क्या अब सरकार डीजीपी को एक्सटेंशन देने की तैयारी कर रही है?” दुष्यंत ने आरोप लगाया कि जब कोई अपराधी पहले से जेल में बंद होता है, उसे अलग-अलग मुकदमों में दिखाकर गिरफ्तारियों के आंकड़े बढ़ाए जा रहे हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि वास्तविक कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में ठोस कदम उठाने के बजाय केवल संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने जेजेपी के स्थापना दिवस पर जुलाना में होने वाली रैली का भी जिक्र किया और बताया कि पूरे प्रदेश के 6800 गांवों और 140 निकायों में कार्यकर्ताओं को आमंत्रण दिया जा रहा है।

आरएस यादव प्रकरण पर टिप्पणी: दुष्यंत ने कहा, “वो एक दौर था जिसने सब देख लिया। उस समय किसने क्या किया, यह इतिहास का हिस्सा है। मुझे याद है जब मेरे सिरसा स्थित घर पर 200–250 पुलिसकर्मी पहुंचे, मेरे ड्राइवर को उठाकर ले गए और उसे उल्टा लटकाकर पीटा गया। ये सभी घटनाएं अतीत की हैं।”

एमडीयू प्रशासन पर आरोप: दुष्यंत ने रोहतक एमडीयू प्रशासन पर भी निशाना साधा और कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने राजनीतिक आकाओं की खुशामद के लिए परिसर को राजनीतिक अखाड़ा बना दिया। इसके कारण एमडीयू की रैंकिंग गिर गई और वित्तीय सहायता प्रभावित हो सकती है। उन्होंने बताया कि इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (INSO) जल्द ही रोहतक पुलिस में एमडीयू प्रशासन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.