Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नौगामा खाप की बेटी बनी पोलैंड में वैज्ञानिक, हरियाणा गर्वित

जींद  | नौगामा खाप के गांव पोंकरी खेड़ी की बेटी डॉ. संगीता ढुल ने विदेश में वैज्ञानिक बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पोलैंड में प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पद पर चयनित होने वाली संगीता की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, गांव और खाप के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। यह सफलता न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत का परिणाम है, बल्कि हरियाणा की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी है।

डॉ. संगीता किसान एवं बीकेयू, जींद के जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपने शैक्षणिक सफर की शुरुआत गांव के साधारण सरकारी स्कूल से की और बाद में दिल्ली विश्वविद्यालय से फिजिक्स में पीएचडी पूरी की। उनकी मेहनत और लगन ही कारण है कि आज वह पोलैंड में वैज्ञानिक के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

पिछले साल अप्रैल में इटली में आयोजित विश्व विज्ञान सम्मेलन में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और अपनी शोध प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। शिक्षा एवं विज्ञान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय ढुल खाप ने उन्हें कैथल में आयोजित ढुल सम्मेलन में “खाप रत्न” सम्मान से भी नवाजा।

ढुल खाप प्रधान चौधरी हरपाल ढुल ने कहा, “संगीता ने साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई मंजिल बड़ी नहीं होती। हमारी खाप की हर बेटी के लिए वह प्रेरणा हैं।”

गांव पोंकरी खेड़ी के सरपंच राजकुमार ढुल, नौगामा खाप प्रधान चौधरी सुरेश बहबलपुर और कंडेला खाप प्रधान चौधरी ओमप्रकाश ढुल ने भी डॉ. संगीता और उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगीता जैसी बेटियां खाप की शान हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेंगी।

गांव में खुशी की लहर है। लोग एक-दूसरे को मिठाई बांट रहे हैं और डॉ. संगीता की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। हरियाणा की धरती ने फिर साबित कर दिया कि यह बेटियों के लिए किसी भी मंजिल से कम नहीं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.