लक्की भट्टी | लुधियाना
समर न्यूज
श्री महाकाल यात्रा सेवा संघ की ओर से17अगस्त को श्री सीता माता मंदिर दरेसी से चौथी उज्जैन महाकाल शाही सवारी यात्रा प्रधान कपिल जुनेजा मोनू की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से निकाली जा रही है। यात्रा को लेकर महानगर की सभी राजनीतिक धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं।इस कड़ी के उपलक्ष्य में हल्का सेंटर के पार्षद और पार्षद पति दविंदर जग्गी,मुकेश खत्री,गौरव जीत सिंह गौरा,सिमरनजीत सिंह सिमु इंद्र अग्रवाल,सर्वजीत सिंह काका को निमंत्रण पत्र दिया गया। इस मौके कपिल जुनेजा मोनू ने बताया कि 17अगस्त को चौथी उज्जैन महाकाल शाही सवारी यात्रा रथ यात्रा श्री सीता माता मंदिर दरेसी ग्राउंड से संत समाज की अध्यक्षता में निकाली जा रही है।जो नौलखा गार्डन कलोनी में श्री हनुमान मंदिर में महा आरती के साथ संपन्न होगी। इस अवसर पर कमल जुनेजा सोनू,प्रिंस शर्मा,भावुक अरोड़ा मौजूद थे।