Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शहर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

लक्की भट्टी | लुधियाना
समर न्यूज

सावन माह के सोमवार को शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। शहर के प्राचीन सांगला वाला शिवालय ,श्री संकट मोचन हनुमान बालाजी मंदिर परिसर स्थित शिवालय, श्री नवदुर्गा मंदिर शिवालय सराभा नगर, श्री शिव शक्ति मंदिर मॉडल टाउन, श्री महाकालेश्वर मंदिर, श्री दुर्गा माता मंदिर प्राचीन शिव मंदिर जगराओं पुल क्षेत्र तथा विभिन्न कॉलोनियों के शिव मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, फल और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मंदिरों में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, भजन-कीर्तन और विशेष आरती का आयोजन किया गया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहे।
मंदिर प्रबंधन समितियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवकों और पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी, शरबत और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।
सावन का धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म में सावन माह को भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र महीना माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को भगवान शिव ने इसी माह ग्रहण किया था, जिससे सृष्टि की रक्षा हुई। ऐसा विश्वास है कि सावन के सोमवार को व्रत रखने और शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
यही कारण है कि सावन के प्रत्येक सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.