Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला मंडी में धान की खरीद और उठान में तेजी, समय पर भुगतान मिलने से किसान संतुष्ट

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार जारी है और खरीद का सीजन अपने चरम पर पहुंच गया है। शुरुआती दौर में गेट पास, फसल के उठान और भुगतान को लेकर परेशानियों का सामना करने वाले किसानों को अब राहत मिल रही है। किसानों का कहना है कि मंडियों में धान का उठान तेज हुआ है और फसल की खरीद के बाद भुगतान भी समय पर उनके बैंक खातों में पहुंच रहा है।

धान का सीजन शुरू होने के दौरान किसानों को कई तरह की दिक्कतें आई थीं। धान की फसल समय से पहले पकने के कारण किसान उसे लेकर मंडियों में पहुंचने लगे थे, लेकिन सरकारी नियमों के चलते शुरुआती दिनों में खरीद शुरू नहीं हो पाई थी। इसके अलावा मंडियों में पहले से गेहूं पड़ा होने के कारण धान रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही थी। पोर्टल में आई समस्या के चलते कई किसानों के गेट पास भी नहीं कट पा रहे थे। इन समस्याओं को लेकर किसानों ने कई बार विरोध भी जताया था।

पोर्टल की समस्या दूर होने के बाद गेट पास बनने शुरू हुए और मंडियों में धान की खरीद ने रफ्तार पकड़ी। हालांकि, शुरुआत में जगह की कमी के कारण किसानों को परेशानी होती रही, लेकिन अब लगातार उठान होने से मंडियों में जगह उपलब्ध हो रही है। किसानों का कहना है कि फिलहाल गेट पास बनने, फसल के उठान और भुगतान की प्रक्रिया में सुधार आया है। इससे उन्हें राहत मिली है और वे मौजूदा व्यवस्था से संतुष्ट नजर आ रहे हैं।

मंडी सुपरवाइजर सत्येंद्र कांगड़ा ने बताया कि मंडी में अब तक 3 लाख 39 हजार की धान आवक दर्ज की जा चुकी है, जबकि 2 लाख 90 हजार की खरीद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि खरीदे गए धान में से 79 प्रतिशत का उठान भी किया जा चुका है। उनके अनुसार, उठान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसानों के खातों में भुगतान समय पर भेजा जा रहा है।

सत्येंद्र कांगड़ा ने बताया कि मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी दौरा कर चुके हैं। दोनों मंत्रियों ने व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी निर्देश दिए थे। इसके अलावा अधिकारी भी समय-समय पर मंडी का निरीक्षण कर रहे हैं और कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की आशंका को देखते हुए आढ़तियों को तिरपाल सहित जरूरी इंतजाम रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश होने की स्थिति में किसानों की फसल को सुरक्षित रखा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...

अग्रोहा धाम में अग्रवाल समाज का 43वां वार्षिक मेला, हिमाचल के राज्यपाल सहित कई प्रमुख हस्तियां पहुंचीं

Summer express, हिसार। अग्रवाल समाज के प्रमुख धार्मिक स्थल अग्रोहा धाम में शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को 43वें वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन के लिए अग्रोहा धाम को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और आकर्षक...

अमेरिका में नीरज फरीदपुरिया और हिमांशु भाऊ की गिरफ्तारी की चर्चा, भारत प्रत्यर्पण की तैयारी

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद।हरियाणा के फरीदाबाद जिले के फरीदपुर गांव के रहने वाले नीरज फरीदपुरिया और हरियाणा के वांछित अपराधी हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों को अमेरिका में एक साथ रहने के दौरान पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा एसटीएफ...

स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह का समर्थन, बोले- हर वर्ग को मिले अपनी आवाज रखने का मंच

Summer express/शिमला/ संजू -: हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने और अपनी आवाज उठाने के लिए उचित मंच मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.