Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने-चांदी में तेजी जारी : MCX पर गोल्ड ₹1.54 लाख के पार, चांदी ₹2.37 लाख पहुंची

Summer express, नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में बुधवार, 12 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी रहा। MCX पर सोने का भाव 766 रुपये बढ़कर 1,54,531 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत में 1,541 रुपये का उछाल दर्ज किया गया और यह 2,37,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के वायदा भाव मजबूत बने हुए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चमकी कीमती धातुएं

कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 4,430 डॉलर प्रति औंस पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 4,441.10 डॉलर प्रति औंस था। कारोबार के दौरान सोना 32.40 डॉलर की बढ़त के साथ 4,473.50 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया।

इसी तरह कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 64.87 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 64.93 डॉलर था। खबर लिखे जाने तक चांदी 0.97 डॉलर की तेजी के साथ 65.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

सर्राफा बाजार में सोना दो महीने के उच्च स्तर पर

दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की गई। निवेशकों की मजबूत मांग के चलते मंगलवार को सोना 1,200 रुपये बढ़कर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। यह करीब दो महीने का उच्चतम स्तर है। बाजार में सोने की कीमतों में तेजी कच्चे तेल के मजबूत भाव के बावजूद बनी हुई है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से बढ़कर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पहले 12 जून को सोना करीब इसी स्तर पर 1,56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

पिछले छह कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत में कुल 9,800 रुपये यानी करीब 6.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है। तीन अगस्त को सोना 1,47,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, जिसके बाद इसमें लगातार मजबूती देखने को मिली।

चांदी भी दो महीने से ज्यादा के उच्च स्तर पर

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी बनी हुई है। सर्राफा बाजार में चांदी 2,000 रुपये बढ़कर 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। यह दो महीने से अधिक समय का उच्चतम स्तर है।

इससे पहले 30 अप्रैल को चांदी करीब इसी स्तर पर 2,42,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं की मजबूत कीमतों से संकेत मिल रहा है कि निवेशकों की दिलचस्पी सोने-चांदी में लगातार बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जिम्बाब्वे की लेक कराइबा में ओवरलोड फेरी पलटी: 15 की मौत 27 लोग लापता

Summer express, जिम्बाब्वे। लेक कराइबा में क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही एक फेरी के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 27 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, हादसे के बाद...

फिरोजपुर जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब में बम धमकियों की घटनाओं के बीच अब फिरोजपुर जिला न्यायालय को धमकी भरा फोन आया है। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस...

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, आईएसआई की साजिश का इनपुट

Summer express, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत विरोधी तत्व 15 अगस्त के आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। इन संभावित खतरों को देखते...

नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना, 19 अगस्त को कांग्रेस करेगी धरना

Summer express, चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारवार्ता कर प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर रणनीति तैयार की गई है। हरियाणा कौशल...

चंडीगढ़ में 1.38 लाख मतदाताओं को नोटिस, 93,193 वितरित; 20,343 मामलों का

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत चंडीगढ़ में निर्वाचन विभाग ने सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी है। अब तक 1,38,070 नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से 93,193 यानी करीब 67.5 प्रतिशत नोटिस मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं। नोटिस मिलने के बाद संबंधित मतदाताओं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.