Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेब बागवानों के नोटिस पर बरागटा ने घेरा सरकार को, 100 करोड़ के बकाये के भुगतान की मांग

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं जुब्बल-कोटखाई से प्रत्याशी चेतन बरागटा ने सेब बागवानों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। बरागटा ने 100 से अधिक बोरी सेब एमआईएस के तहत देने वाले बागवानों को भेजे जा रहे जांच और सत्यापन नोटिस पर सवाल उठाते हुए इन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की है।उन्होंने कहा कि बागवानों से आधार कार्ड, जमाबंदी, ततीमा, आढ़ती की पर्ची और बैंक स्टेटमेंट सहित कई दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। बरागटा का सवाल है कि जब एचपीएमसी की ओर से एमआईएस के तहत सेब की खरीद की गई थी, उस समय आवश्यक सत्यापन क्यों नहीं किया गया। अब खरीद के बाद बागवानों को नोटिस भेजकर परेशान करना उचित नहीं है।

बरागटा ने सरकार से इस पूरे मामले पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को सार्वजनिक करना चाहिए कि 100 से अधिक बोरी सेब एमआईएस के तहत देने वाले कितने बागवान हैं और इनमें से कितने बागवानों को जांच या सत्यापन के नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नियम सभी बागवानों के लिए समान होने चाहिए।भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि एमआईएस के तहत बागवानों का 100 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान लंबित है। उन्होंने सरकार से बकाया राशि का तत्काल भुगतान करने की मांग की। साथ ही सभी अधिसूचित कलेक्शन सेंटर शुरू करने, एचपीएमसी और एचआईएमफेड के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पूरी प्रोक्योरमेंट चेन की जांच करवाने की मांग उठाई।बरागटा ने बागवानों को सब्सिडी देने, पीपी सेंटरों में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध करवाने और समय पर खाद, स्प्रे ऑयल समेत जरूरी कृषि इनपुट मुहैया करवाने की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बागवानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो भाजपा उनके समर्थन में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सेब बागवानों के नोटिस पर बरागटा ने घेरा सरकार को, 100 करोड़ के बकाये के भुगतान की मांग

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं जुब्बल-कोटखाई से प्रत्याशी चेतन बरागटा ने सेब बागवानों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। बरागटा ने 100 से अधिक बोरी सेब एमआईएस के तहत देने वाले बागवानों को भेजे जा रहे जांच और सत्यापन नोटिस पर सवाल उठाते हुए इन्हें...

जिम्बाब्वे की लेक कराइबा में ओवरलोड फेरी पलटी: 15 की मौत 27 लोग लापता

Summer express, जिम्बाब्वे। लेक कराइबा में क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही एक फेरी के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 27 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, हादसे के बाद...

फिरोजपुर जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब में बम धमकियों की घटनाओं के बीच अब फिरोजपुर जिला न्यायालय को धमकी भरा फोन आया है। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस...

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, आईएसआई की साजिश का इनपुट

Summer express, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत विरोधी तत्व 15 अगस्त के आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। इन संभावित खतरों को देखते...

नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना, 19 अगस्त को कांग्रेस करेगी धरना

Summer express, चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारवार्ता कर प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर रणनीति तैयार की गई है। हरियाणा कौशल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.