Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

Summer express, नई दिल्ली | फिल्में, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और टीवी देखने वाले जियो ग्राहकों के लिए अब लंबे समय के OTT-Pass भी उपलब्ध होंगे। कंपनी ने 550 रुपये में 84 दिन और 2,000 रुपये में 365 दिन वाले दो नए पास जोड़े हैं। पहले से मौजूद 200 रुपये के पास की वैधता 28 दिन है। तीनों पास में हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड 5G, 15 प्रीमियम OTT ऐप्स और JioTV पर 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा। नए OTT-Pass एक साल के सक्रिय बेस प्लान वाले ग्राहकों के लिए होगा। वॉयस-ओनली प्लान इसमें शामिल नहीं हैं।

लंबी अवधि का पास लेने पर ग्राहक की लागत भी कम होती है। पहले 200 रुपये का 28 दिन वाला पास अगर ग्राहक तीन बार लेता तो उसे 84 दिनों के लिए 600 रुपये खर्च करने पड़ते, जबकि नया 84 दिन वाला पास 550 रुपये का है। यानी 50 रुपये की सीधी बचत। सालभर के लिए पास पर अब 2400 रुपये के बजाए मात्र 2000 रुपये खर्च करने होंगे। यानी पहले के मुकाबले 400 रुपये कम। डेटा भी अवधि के हिसाब से बढ़ेगा। 200 रुपये के पास में 30GB, 550 रुपये के पास में 90GB और 2,000 रुपये के सालाना पास में 365GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा।

OTT पैकेज में यूट्यूब प्रीमियम, जियोहॉटस्टार मोबाइल + हॉलीवुड और अमेज़न प्राइम शामिल हैं। 550 और 2,000 रुपये के पास में अमेज़न प्राइम लाइट मेंबरशिप, जबकि 200 रुपये के पास में अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को सोनीलिव, ज़ी5, लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी+, सनNXT, फैनकोड, होइचोई, चौपाल, प्लैनेट मराठी, कांचा लन्नका, टाइम्सप्ले और तरंग प्लस का एक्सेस मिलेगा।

JioTV पर 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स भी देखे जा सकेंगे। इनमें स्टार प्लस HD, कलर्स HD, SET HD, सन टीवी HD, डिस्कवरी और कार्टून नेटवर्क जैसे चैनल शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक इस पैकेज से ग्राहकों को हर महीने 1,500 रुपये से अधिक मूल्य के मनोरंजन लाभ मिलेंगे। नए 550 रुपये और 2,000 रुपये वाले OTT-Pass 7 अगस्त से MyJio ऐप, जियो की वेबसाइट और अधिकृत रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही: 47 लोगों की मौत

Summer express, बोगोटा। लातिन अमेरिकी देश कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। भूकंप के कारण कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। पश्चिमी कोलंबिया में भूकंप के तेज झटकों से लोग दहशत में घरों और...

पंजाब में आतंकी मॉड्यूल का सदस्य गिरफ्तार: हैंड ग्रेनेड बरामद हमले की साजिश नाकाम

Summer express, जालंधर। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 86-पी हैंड ग्रेनेड बरामद करने का दावा किया है। अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई के बाद पंजाब में संभावित आतंकी हमले...

मानसून फिर हुआ सक्रिय: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-मध्य प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 से 16 अगस्त के बीच उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। लगातार हो रही बारिश के कारण...

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.