Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में नशा विरोधी अभियान सफल, 1138 पीड़ितों को भेजा रिहैब

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने पंजाब से सटे सिरसा, फतेहाबाद और डबवाली जिलों में नशा तस्करी के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है। डेढ़ महीने से जारी इस विशेष ऑपरेशन ने तस्करों के नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में कुल 153 एनडीपीएस केस दर्ज किए गए और 347 से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए गए।

अभियान दो चरणों में चला। पहले चरण (1 सितंबर–15 अक्टूबर) में 257 गिरफ्तारियां हुई थीं, जबकि दूसरे चरण (16 अक्टूबर–30 नवंबर) में गिरफ्तारी का आंकड़ा बढ़कर 342 पहुंच गया। पुलिस ने दोनों चरणों में कुल 160 सप्लायरों की पहचान की और उनमें से 86 को दबोचा।

नशीले पदार्थों की जब्ती में बढ़ोतरी

पुलिस के अनुसार, इस अभियान में नशे की बरामदगी में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज हुई।

  • हेरोइन : 1.215 किलोग्राम से बढ़कर 1.271 किलोग्राम
  • अफीम : 11.97 किलोग्राम से बढ़कर 13.714 किलोग्राम

इसके साथ ही, नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए 27 मामलों में कुर्की की प्रक्रिया शुरू की गई है, जो पहले चरण की तुलना में लगभग दोगुनी है।

23 मेडिकल स्टोरों पर ताला, अवैध दवा सप्लाई पर शिकंजा

कोडीन और ट्रामाडोल जैसी नशीली दवाओं की अवैध बिक्री में शामिल पाए गए 23 मेडिकल स्टोरों को सील किया गया है। पुलिस का मानना है कि इन मेडिकल स्टोर्स के जरिए तस्कर दवाइयों की अवैध आपूर्ति कर रहे थे, जिस पर अब रोक लगा दी गई है।

पीड़ितों का पुनर्वास, नेटवर्क की कड़ी निगरानी

पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में 36 तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। साथ ही, अभियान के दौरान 1138 नशा पीड़ितों की पहचान कर उन्हें इलाज के लिए भेजा गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस तस्करों के बैंकिंग लेनदेन, यात्रा पैटर्न, मोबाइल रिकॉर्ड और नेटवर्क लिंक पर लगातार निगरानी रख रही है। सिंह ने स्पष्ट कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान अब और सख्ती के साथ जारी रहेगा ताकि हरियाणा को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यूपी व बिहार की तुलना में पंजाब पीछे छूट रहा लोग परेशान हैं और व्यापारी पलायन कर रहे

सुनील शिंगार | लुधियानासमर न्यूज पंजाब के दो दिनों के दौरे के दौरान मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष लुधियाना पहुंचे। लुधियाना पहुंचने पर उन्होंने कई अहम मीटिंग की और 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यूपी और बिहार...

चुनाव करवाने की मांग पर विपक्ष भिड़ा, हंगामे और धक्का-मुक्की के बाद दलों की सहमति से तय हुई मतदान की तारीख

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम लुधियाना की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) के दो नए सदस्यों के चुनाव को लेकर मंगलवार को गुरु नानक देव भवन में बुलाई गई विशेष जनरल हाउस की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। चुनाव की तारीख और मतदान प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के पार्षद...

डीए बकाया को लेकर पंजाब के कर्मचारी कल सामूहिक छुट्टी पर

{करीब चार लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनभोगियों के शामिल होने का दावा; लंबित 18 प्रतिशत डीए किस्तों के भुगतान की मांगसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर 27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी संगठनों के...

अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय: गडकरी

एजेंसी |नागपुरकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नागपुर के काटोल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की तरह ज्यादा काम...

धर्म परिवर्तन मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: घुमारवीं उपमंडल के हवाण गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर दर्ज दो एफआईआर का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। मंगलवार को हवाण गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग उठाई। ज्ञापन की प्रतियां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डीजीपी हिमाचल प्रदेश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.