Facebook-f Youtube X-twitter

राजेंद्र राठौड़ का दावा: मोदी सरकार ने बदली देश की तस्वीर, 27% लोग गरीबी रेखा से बाहर आए

जयपुर | भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने न केवल देश की तस्वीर बदली है, बल्कि गरीबों की तकदीर भी संवारी है।

यह बयान उन्होंने केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे संकल्प से सिद्धि’ अभियान के तहत जयपुर में मीडिया को संबोधित करते हुए दिया।

गरीबी में ऐतिहासिक गिरावट”

राठौड़ ने कहा, “आज से 11 साल पहले जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी थी, तब जो संकल्प लिए गए थे, वे अब सिद्ध हो रहे हैं। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, देश की लगभग 27 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से ऊपर आ चुकी है, जो इस सरकार की बड़ी उपलब्धि है।”

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था”

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से भारत की अर्थव्यवस्था अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी बन गई है। “यह आर्थिक विकास मोदी सरकार की दूरदर्शिता और निर्णायक नेतृत्व का परिणाम है,” राठौड़ ने कहा।

सुरक्षा और विदेश नीति में भी बड़ी उपलब्धियां

देश की सुरक्षा नीति को लेकर राठौड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने सीमाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और 1960 के सिंधु जल समझौते को रद्द करने के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि यह सब मोदी सरकार की ठोस विदेश नीति का नतीजा है।

आत्मनिर्भर भारत को बताया मजबूत पहल

रठौड़ ने बताया कि बीते 11 वर्षों में आत्मनिर्भर भारत’ की नींव मजबूत हुई है, जिससे देश को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और यह अभियान इन्हीं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा निकाय चुनावों पर रोक की मांग खारिज, 10 मई को मतदान का रास्ता साफ

Summer express,चंडीगढ़ |हरियाणा में आगामी नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर चल रहे विवाद पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कांग्रेस की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें राज्य में निकाय चुनावों पर रोक लगाने और वार्डबंदी प्रक्रिया को दोबारा कराने की मांग की गई...

नारनौल में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी गुरुग्राम की कार्रवाई में 7 हजार बरामद

Summer express,चंडीगढ़ |हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो , गुरुग्राम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी विभाग, नारनौल में तैनात पटवारी प्रदीप कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी के अनुसार, इस...

टोहाना में गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई : CM फ्लाइंग और फूड सप्लाई विभाग की रेड में अनियमितताएं उजागर

Summer express, फतेहाबाद|हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना स्थित डांगरा रोड पर एक रसोई गैस एजेंसी पर देर रात CM फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान स्टॉक और रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद एजेंसी को मौके पर ही सील कर दिया गया। जानकारी...

हरियाणा महिला आयोग की सख्ती: गायक मासूम शर्मा को नोटिस, 18 अप्रैल को करनाल में पेश होने के निर्देश

Summer express,करनाल  | हरियाणा राज्य महिला आयोग ने गायक मासूम शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी कर 18 अप्रैल को करनाल में आयोग के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। मामला एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा और मंच से अभद्र शब्दों के इस्तेमाल से जुड़ा है। महिला...

हरियाणा में कचरे से बनेगी बिजली, पांच शहरों में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की तैयारी

Summer express, फरीदाबाद |हरियाणा सरकार ने कचरा निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, करनाल और हिसार में कचरे से बिजली उत्पादन के लिए आधुनिक संयंत्र लगाए जाएंगे। प्रदेश के...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.